🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

भारत को विश्व की टॉप-3 अर्थव्यवस्थाओं में लाने में मध्यप्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका होगी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

👤
prativad
👁 1171 व्यूज
📍 भोपाल
भारत को विश्व की टॉप-3 अर्थव्यवस्थाओं में लाने में मध्यप्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका होगी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
14 सितंबर 2023। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीना में 51 हजार करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि भारत को विश्व की टॉप-3 अर्थव्यवस्थाओं में लाने में मध्यप्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। मध्यप्रदेश जो कभी खस्ताहाल था, आज विकास की नई ऊँचाईयां छू रहा है। जी-20 की सफलता से आज पूरे विश्व में भारत का मस्तक ऊँचा हुआ है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीना में 51 हजार करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
उन्होंने कहा कि भारत को विश्व की टॉप-3 अर्थव्यवस्थाओं में लाने में मध्यप्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
मध्यप्रदेश जो कभी खस्ताहाल था, आज विकास की नई ऊँचाईयां छू रहा है।
जी-20 की सफलता से आज पूरे विश्व में भारत का मस्तक ऊँचा हुआ है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीना में 51 हजार करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें बीना रिफाइनरी परिसर में 49 हजार करोड़ रूपये की लागत से पेट्रो-केमिकल कॉम्प्लेक्स और मध्यप्रदेश के विभिन्न स्थानों पर 18 सौ करोड़ रूपये की लागत की 10 नई औद्योगिक परियोजनाएँ शामिल हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत को विश्व की टॉप-3 अर्थव्यवस्थाओं में लाने में मध्यप्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। मध्यप्रदेश जो कभी खस्ताहाल था, आज विकास की नई ऊँचाईयां छू रहा है। जी-20 की सफलता से आज पूरे विश्व में भारत का मस्तक ऊँचा हुआ है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आजादी के अमृत काल में हर भारतवासी ने देश के विकास का संकल्प लिया है, परंतु इसकी सिद्धि के लिये भारत का आत्म-निर्भर होना जरूरी है। आज बीना में पेट्रो-केमिकल इकाई का शिलान्यास इस क्षेत्र में भारत को आत्म-निर्भर बनाने में सहायक होगा। अभी भारत को डीजल, पेट्रोल और अन्य पेट्रो-केमिकल सामग्री के लिये दूसरे देशों पर निर्भर रहना होता है। इन परियोजनाओं से पूरे क्षेत्र को विकास की नई ऊँचाई मिलेगी, नए उद्योग आएंगे और किसान, छोटे उद्यमी और बड़ी संख्या में नौजवानों को रोजगार मिलेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखण्ड क्षेत्र को अत्यधिक लाभ होगा। आने वाली पीढ़ियां भी इससे लाभान्वित होंगी। देश में आने वाले 4 वर्षों में 10 करोड़ नए परिवारों को नल से जल उपलब्ध कराया जाएगा। मध्यप्रदेश में भी 65 लाख परिवारों को नल से जल दिलवाया जाए रहा है। अटल भू-जल योजना पर भी कार्य हो रहा है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की पहल पर यहां हो रहे 50 हजार करोड़ के निवेश से बुंदेलखंड की तस्वीर और यहां के निवासियों की तकदीर बदल जाएगी। बीना रिफाइनरी, एथिलीन क्रैकर परियोजना और प्रदेश के 10 प्रमुख औद्योगिक पार्कों से युवाओं के लिए लाखों रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मध्यप्रदेश में 51 हजार करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास देश के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इन परियोजनाओं से मध्यप्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी और क्षेत्र के लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com


Tags :