🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

क्षतिग्रस्त कारम बांध के मामले में निलम्बित आठ अधिकारियों की अब दृष्टिहीन आईएएस अधिकारी करेंगे विभागीय जांच

👤
prativad
👁 856 व्यूज
📍 भोपाल
क्षतिग्रस्त कारम बांध के मामले में निलम्बित आठ अधिकारियों की अब दृष्टिहीन आईएएस अधिकारी करेंगे विभागीय जांच
16 सितंबर 2023। राज्य के धार जिले में क्षतिग्रस्त हुये कारम बांध के मामले में प्रथम दृष्टया दोषी पाये गये आठ अफसरों प्रभारी मुख्य अभियंता सीएस घटोले, एसई पी जोशी, ईई बीएल निनामा, एसडीओ विकार अहमद सिद्दीकी, उपयंत्री विजय कुमार जत्थाप, उपयंत्री राजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, उपयंत्री अशोक कुमार राम तथा उपयंत्री सुश्री दशावन्ता सिसौदिया को 26 अगस्त 2022 को निलम्बित कर 17 नवम्बर 2022 को आरोप-पत्र जारी किये गये थे। इनमें जो जवाब आये वे समाधानकारक नहीं पाये गये। इस पर अब राज्य शासन ने सभी आठों अफसरों की संयुक्त विभागीय जांच करने का निर्णय लिया है जिसके लिये अपर सचिव कृष्ण गोपाल तिवारी जल संसाधन जांचकत्र्ता अधिकारी नियुक्त किया गया है जोकि दृष्टिहीन हैं एवं मुख्य अभियंता नर्मदा ताप्ती कछार इंदौर को प्रस्तुतकर्ता अधिकारी नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि विधानसभा के पिछले सत्र में राज्य सरकार कह चुकी है कि कारम बांध का पर्यवेक्षण केंद्रीय जल आयोग कर रहा है तथा उसके पर्यवेक्षण उपरान्त इस बांध के पुनर्निर्माण का कार्य प्रारंभ किया जायेगा।

इनकी भी होगी विभागीय जांच :
जल संसाधन संभाग दमोह के अंतर्गत ढाना वियर स्टाप डेम के निर्माण में हुई अनियमितताओं की जांच के संबंध में लोकायुक्त प्रकरण वर्ष 2018-19 से संज्ञान में लाई गई अनियमितता के लिये प्रथम दृष्टया दोषी एसडीओ वीएस ठाकुर एवं उपयंत्री डीपी नकीब के विरुध्द 12 दिसम्बर 2022 को आरोप-पत्र जारी कर उनका उत्तर मांगा गया था। परीक्षण में इनके उत्तर समाधानकारक नहीं पाये गये जिस पर अब इनके खिलाफ भी विभागीय जांच होगी जिसके लिये एसई जल संसाधन मंडल सागर जांचकर्ता अधिकारी एवं ईई जल संसाधन संभाग पवई को प्रस्तुतकर्ता अधिकारी नियुक्त किया गया है।

- डॉ. नवीन जोशी



Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :