🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

घुमक्कड़ जाति के विद्यार्थियों को मिलेंगे नि:शुल्क लैपटाप

👤
वेब डेस्क
👁 19172 व्यूज
📍 भोपाल
घुमक्कड़ जाति के विद्यार्थियों को मिलेंगे नि:शुल्क लैपटाप


अक्टूबर 6, 2016, अब शिवराज सरकार विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अध्र्दघुमक्कड़ जाति के शासकीय इंजीनियरिंग, मेडिकल/बीडीएस कालेजों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को इसी शैक्षणिक सत्र से लैपटाप बांटेगी। प्रदेश में 51 जातियां विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अध्र्दघुमक्कड़ जाति के रुप में मान्य की गई हैं जिनमें 21 विमुक्त जनजाति तथा 30 घुमक्कड़ एवं अध्र्दघुमक्कड़ जनजाति के रुप में मान्य हैं।



राज्य सरकार ने इस संबंध में योजना जारी कर दी है। इस योजना का उद्देश्य उक्त जाति के विद्यार्थियों की आधुनिक सूचना एवं प्रौद्योगिकी की सेवाओं के उपयोग से शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाना तथा उन्हें संचार की आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण कर सूचनाओं और जानकारी के अवसर उपलब्ध कराना है। योजना के अंतर्गत

वर्ष 2016-17 में प्रथम वर्ष से अंतिम वर्ष तक अध्ययानरत 3 लाख रुपये की सालाना आय सीमा तक के विद्यार्थियों को नि:शुल्क लैपटाप उपलब्ध कराये जायेंगे तथा एक विद्यार्थी को एक बार ही लैपटाप दिया जायेगा।



योजना के अनुसार, लैपटाप की अधिकतम कीमत 25 हजार रुपये होगी। इस राशि से अधिक का लैपटाप क्रय करने पर अतिरिक्त राशि का व्यय भार विद्यार्थी को स्वयं वहन करना होगा। लैपटाप का क्रय विद्यार्थी द्वारा अपनी रुचि की कंपनी एवं मेक का स्वयं किया जायेगा। लैपटाप क्रय की रसीद प्राचार्य को उपलब्ध कराने पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के बैंक अकाउन्ट में अधिकतम 25 हजार रुपये प्राचार्य द्वारा जमा कराई जायेगी।



इस योजना में पात्र विद्यार्थियों को लैपटाप स्वीकृति का अधिकार संबंधित जिले के कलेक्टर को होगा। संबंधित कालेज के प्राचार्य की अनुशंसा एवं प्रस्ताव पर जिला कलेक्टर द्वारा स्वीकृति दी जायेगी।



- डॉ नवीन जोशी
Tags :