🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

तीन कंपनियों को ब्लेक लिस्ट करने का आदेश निरस्त

👤
prativad
👁 1038 व्यूज
📍 भोपाल
तीन कंपनियों को ब्लेक लिस्ट करने का आदेश निरस्त
25 सितंबर 2023। राज्य के जल संसाधन विभाग को तीन कंपनियों को ब्लेक लिस्ट करने संबंधी आदेश निरस्त करने पड़े हैं। इसके पीछे कारण दिया गया है कि ब्लेक लिस्ट करने के पूर्व इन कंपनियों को शो-कॉज नोटिस जारी नहीं किये गये थे।

जल संसाधन विभाग ने 30 जून 2023 को संयुक्त उपक्रम आरके इन्फ्रा-रावत-असवाद जेव्ही के तीन संयुक्त भागीदार असवाद कंस्ट्रक्शन कंपनी पता कोहेफिजा मन्नन डुपलेक्स नं. एक, ओपीपी सैफिया कालेज गेट-2 कोहेफिजा भोपाल, आरके के इन्फ्रा प्रालि फ्लेट नं. 207, लुम्बिनी एनक्लेव अपोजिट निम्स पंजागुट्टा हैदराबाद तेलंगाना तथा रावत एसोसियेट एमआईजी 701 डीएम रोड आवास विकास कालोनी जिला

बुलंद शहर उप्र का भी पंजीयन 30 जून 2023 को 2 साल कं जिले निलम्बित कर इन्हें काली सूची में डाल दिया गया था। इस संयुक्त उपक्रम को बैनगंगा कछार सिवनी में ठेका मिला था जिसमें इसने अनियमिता की थी और इसी के चलते इस संयुक्त उपक्रम की तीनों भागीदारी कंपनियों के पंजीयन निलम्बित कर इन्हें ब्लेक लिस्ट किया गया था। परन्तु इस कार्यवाही को करने के पूर्व इन ठेकेदार कंपनियों को कारण बताओ नोटिस जारी नहीं किये गये थे इसलिये अब इन्हें ब्लेक लिस्ट करने का आदेश निरस्त कर दिया गया है।

Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :