🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी
🗺️ खेल ● BREAKING

गूंजेगा कबड्डी-कबड्डी का शोर, वर्ल्ड कप आगाज़

👤
Digital Desk
👁 20440 व्यूज
📍 अहमदाबाद
गूंजेगा कबड्डी-कबड्डी का शोर, वर्ल्ड कप आगाज़
भारत की मेजबानी में शुरु हो रहे कबड्डी विश्व कप में भारत 12 देशों के बीच खिताब की रक्षा के लिए उतरेगा। 7 से 22 अक्टूबर तक चलने वाले इस विश्व कप में सभी मैच राउंड रॉबिन लीग प्रारूप के आधार पर खेले जाएंगे।





इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल खेला जाएगा। अंतरराष्ट्रीय कबड्डी महासंघ (आईकेएफ) के अध्यक्ष जनार्दन सिंह गहलोत ने कहा, आईकेएफ इसके विकास के लिए लगातार काम कर रहा है। विश्व कप को लेकर सभी टीमों में खासा उत्साह है और मुझे पूरा विश्वास है कि इसे लेकर दर्शकों में भी खासा उत्साह देखने को मिलेगा। पहले दिन भारत अनूप कुमार की अगुआई में कोरिया से भिड़ेगा।



पाकिस्तान टीम को नहीं किया गया शामिल

भारत की मेजबानी में शुरू हो रहे कबड्डी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को दोनों देशों के बीच चल रहे तनाव के कारण टूर्नामेंट में शामिल नहीं किया गया है। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय कबड्डी महासंघ (आईकेएफ) ने गुरुवार को 12 प्रतिभागी देशों के कप्तानों की मौजूदगी में कबड्डी वर्ल्ड कप-2016 के औपचारिक आगाज की घोषणा की। यह पहली बार हुआ है जब ओलिंपिक खेलने वाले सभी महाद्वीपों की कबड्डी वर्ल्ड कप में मौजूदगी दिखेगी।



ये टीमें देंगी एक-दूसरे को चुनौती

गुरुवार को प्रतिभागी 12 देशों के कप्तान अहमदाबाद में अपने-अपने देश की जर्सी पहनकर इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे। मेजबान भारत के साथ अमेरिका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, ईरान, पोलैंड, थाईलैंड, बांग्लादेश, दक्षिण कोरिया, जापान, अर्जेंटीना और केन्या की टीमें अपनी शक्ति, कला और तकनीक के प्रदर्शन के लिए तैयार हैं। हालांकि, मौजूदा चैंपियन भारत को खिताब का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है।

Tags :