🔴 TRENDING NOW!
एसबीआई कार्ड ने एसबीआई योनो के ज़रिए फिक्स्ड डिपॉज़िट पर आधारित सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड लॉन्च किया समीरा रेड्डी के साथ हॉर्लिक्स ने रोजमर्रा के पोषण में प्रोटीन की जरूरत पर डाला जोर, लॉन्च किया हॉर्लिक्स प्रोटीन पाउडर ब्लैक होल के शक्तिशाली जेट से बदल सकता है आकाशगंगाओं का भविष्य, भारतीय वैज्ञानिकों ने खोजा अहम संकेत ‘आपके मज़ेदार ट्रॉल्स का भी मज़ा लिया’: ‘द पैराडाइज़’ की मिली-जुली प्रतिक्रिया पर नानी ने कही ये बात केंद्रीय मंत्री गडकरी-सीएम डॉ. यादव ने जनता को दी बड़ी सौगात, अब आप कर सकेंगे सरकार की बसों में 'लग्जरी' सफर सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक

सर्जिकल स्ट्राइक का खुलासा सेना ने किया था, रक्षामंत्री ने नहीं : बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह

👤
Digital Desk
👁 17923 व्यूज
📍 नई दिल्ली
सर्जिकल स्ट्राइक का खुलासा सेना ने किया था, रक्षामंत्री ने नहीं : बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने सर्जिकल स्ट्राइक पर मीडिया रिपोर्टिंग की सराहना की. पीओके में भारतीय सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर मीडिया की खोजी पत्रकारिता की उन्होंने तारीफ की. उनकी कही बातों के मुख्य अंश..



देश की जनता में उत्साह के वातावरण का संचार हुआ

भारत की सरकार की कूटनीतिक सफलताओं पर भी मीडिया ने सकारात्मक और महत्वूपर्ण रोल निभाया.

भारतीय जनता का मनोबल बढ़ाने में भी मीडिया ने अच्छा काम किया.

शाह ने कहा, मीडिया ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल करने वालों पर खोजी पत्रकारिता के जरिए उस पार से रिपोर्ट करके जनता के सामने सच्चाई को रखा

बीजेपी अध्यक्ष ने आरोप लगाया, सेना के साहस को राजनीतिक का रंग छू न पाए इसका प्रयास किया, मगर कुछ पार्टियों ने इसे राजनीतिक रंग दिया.

शाह ने कहा, मैं ऐसे सभी प्रयासों की निंदा करता हूं. जिन्होंने भी ऐसा प्रयास किया उन्होंने सेना और शहीदों का अपमान किया.

बीजेपी नेता अमित शाह ने कहा कि मीडिया ने सर्जिकल स्ट्राइक के बाद सकारात्मक रोल निभाया.

उन्होंने कहा कि आप नेता अरविंद केजरीवाल ने इस पर सवाल उठाए.

अमित शाह ने कांग्रेस उपाध्यक्ष पर भी सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का बयान सेना की वीरता का अपमान है.

शाह ने कहा कि राहुल गांधी तो सीमाएं लांघ गए हैं.

उन्होंने कहा, राहुल गांधी का 'दलाली' वाला बयान सेना के मनोबल को तोड़ने वाला है.

शाह ने कहा, राहुल गांधी ने दलाली शब्द का प्रयोग किया, ये घटना ऐसी नहीं कि दलाली शब्द का प्रयोग हो. ये सेना के मनोबल को तोड़ने वाला है.

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, राहुल का बयान सेना की वीरता का अपमान है

अमित शाह ने कहा, पूरा देश और बीजेपी सेना के साथ खड़ी है

शाह ने कहा कि देश को बयानों पर नहीं सेना की बुलेट पर भरोसा है.

शाह ने साफ किया कि नरेंद्र मोदी सरकार दृढ़ता के साथ सेना के पीछे खड़ी है.

सबूत मांगने वालों पर उन्होंने कहा कि पाक में मची हलचल देंखें तो सबूत की क्या जरूरत है.
Tags :