🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

शिवराज सरकार का तोहफा, 48 हजार दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी होंगे स्थायी

👤
वेब डेस्क
👁 20184 व्यूज
📍 भोपाल
शिवराज सरकार का तोहफा, 48 हजार दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी होंगे स्थायी
7 अक्‍टूबर, 2016, शिवराज सिंह चौहान कैबिनेट ने मध्य प्रदेश में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को स्थायी करने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी. प्रदेश के 48 हजार दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को सरकार के इस फैसले का लाभ मिलेगा. वहीं, सरकार के खजाने पर सालाना 250 करोड़ का बोझ आएगा.



दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को स्थायी करने के बारे में पहले भी कैबिनेट में प्रस्ताव लाया गया था. लेकिन, कर्मचारी संगठनों की आपत्ति के बाद इस प्रस्ताव को नामंजूर करने हुए कुछ संशोधनों के साथ दोबारा लाने के लिए वापिस कर दिया था. कैबिनेट ने नए संशोधनों के साथ आए प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगा दी.



दशहरे के पहले लिए गए इस फैसले पर दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने खुशी जताते हुए राज्य सरकार और सीएम शिवराज का आभार जताया है.



शिवराज कैबिनेट के अन्य बड़े फैसले

-रिटायर आईएएस आरके माथुर को संविदा नियुक्ति देने,

-पुलिस विभाग में 6 हजार 250 नये पदों को भरने,

-कुम्हारों के ईट और मिट्टी के बर्तनों को आपदा से हुए नुकसान पर राहत राशि देने,

-ग्वालियर में राजस्व विभाग के कम्पोजिट भवन बनाने,

-निवेश संवर्धन अधिनियम में संशोधन करने,

-नवकरणीय ऊर्जा से बनने वाली बिजली के लिए ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर परियोजना के लिए वित्तीय राशि देने,

-विधि विभाग में आफिस आटोमेशन परियोजना लागू करने,

-कटनी में कंपोजिट लाजिस्टिक हब बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई.
Tags :