🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

चुनाव में सोशल मीडिया पर भाजपा कर रही कांग्रेस से दोगुना खर्च

👤
prativad
👁 1668 व्यूज
📍 भोपाल
चुनाव में सोशल मीडिया पर भाजपा कर रही कांग्रेस से दोगुना खर्च
2 नवंबर 2023। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों ने पिछले एक माह में सोशल मीडिया पर 1.82 करोड़ रुपये खर्च किए। इसमें भाजपा ने कांग्रेस से दोगुना खर्च किया। भाजपा ने 17 लाख 92 हजार 225 रुपये खर्च किए, जबकि कांग्रेस ने 6 लाख 94 हजार 856 रुपये खर्च किए।

चैतन्य कश्यप ने सबसे ज्यादा खर्च किए
भाजपा के रतलाम शहर से प्रत्याशी विधायक चैतन्य कश्यप फेसबुक और इंस्टाग्राम पर राशि खर्च करने में सबसे आगे है। पिछले एक महीने में चैतन्य कश्यप ने चार लाख 29 हजार 336 रुपये खर्च किए। वहीं, इसके बाद कांग्रेस के उत्तर मध्य जबलपुर से प्रत्याशी विनय सक्सेना ने 2 लाख 3 हजार 886 रुपये और जबलपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी राकेश सिंह ने 1 लाख 20 हजार 416 रुपये खर्च किए हैं।

कैलाश विजयवर्गीय के पेज पर 2.71 लाख
कैलाश विजयवर्गीय मित्र मंडल गांधीनगर इंदौर नाम के पेज से 2 लाख 71 हजार 514 रुपये और आकाश विजयवर्गीय टीम टीम के नाम से बने पेज पर 2 लाख 14 हजार 541 रुपये विज्ञापन पर खर्च हुए है। इसके अलावा मध्य प्रदेश जनसंपर्क से भी करीब 4 लाख 13 हजार 430 रुपये खर्च हुए हैं। हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि यह राशि मध्य प्रदेश में आचार संहिता लगने के पहले विज्ञापन पर खर्च की गई।

भाजपा ने अपने पेज एमपी के मन में मोदी और कैलाश विजयवर्गीय मित्र मंडल गांधीनगर इंदौर पर सबसे ज्यादा खर्च किया। इन दोनों पेजों पर कुल 10 लाख 23 हजार 735 रुपये खर्च किए गए।

कांग्रेस ने अपने पेज कांग्रेस मध्य प्रदेश पर सबसे ज्यादा खर्च किया। इस पेज पर 2 लाख 3 हजार 886 रुपये खर्च किए गए।

कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह सोशल मीडिया पर फेक कैंपेन चला रही है। कांग्रेस का कहना है कि करप्शनाथ पेज पर भाजपा करोड़ों रुपये लगा रही है।

भाजपा ने इन आरोपों को खारिज किया है। भाजपा ने कहा है कि करप्शनाथ पेज से उसका कोई लेना-देना नहीं है।
Tags :