🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

और सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया इंदौर का होलकर स्टेडियम

👤
वेब डेस्क
👁 17969 व्यूज
📍 भोपाल
और सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया इंदौर का होलकर स्टेडियम
8 अक्टूबर 2016, भारत और न्यूजीलैंड सीरीज के तीसरे टेस्ट की मेजबानी के साथ ही आठ अक्टूबर 2016 का दिन इंदौर क्रिकेट के लिए सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया. इंदौर का होलकर स्टेडियम टेस्ट मैचों की मेजबानी करने वाला देश का 22वां सेंटर बन गया है.



शनिवार को आखिरकार वह क्षण आ गया, जिसका इंदौर क्रिकेट को बरसों से इंतजार था. चार वनडे मैचों की मेजबानी के बाद अब शहर का होलकर स्टेडियम टेस्ट मैच आयोजित करने वाला सेंटर भी बन गया है.



इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर कुमार धर्मसेना भी बने हैं. इस मैच में अंपायरिंग का दायित्व निभा रहे धर्मसेना मैदान में मौजूद अकेले ऐसे शख्स हैं, जो इंदौर के ऐतिहासिक दिन के साथ इंदौर क्रिकेट के काले दिन के भी गवाह रहे हैं.



दरअसल, 19 साल पहले 25 दिसंबर 1997 को भारत और श्रीलंका के बीच इंदौर के नेहरू स्टेडियम में खेला गया वनडे मुकाबला 18 गेंदों के बाद निरस्त हो गया था. खराब पिच की वजह से रोके गए इस मुकाबले में धर्मसेना भी श्रीलंकाई टीम में शामिल थे. हालांकि, धर्मसेना को बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों का ही मौका नहीं मिला था.



इंदौर क्रिकेट के लिए वह काला दिन था. आईसीसी ने सख्त फैसला लेते हुए इंदौर के नेहरू स्टेडियम को दो साल के लिए बैन कर दिया था.

अब नेहरू स्टेडियम पर इंटरनेशनल क्रिकेट मुकाबले नहीं होते. उसकी जगह मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने होलकर स्टेडियम के रूप में अपना खुद का मैदान तैयार कर लिया है, जहां अब तक खेले गए सभी चार वनडे मैचों में भारतीय टीम ने जीत हासिल की हैं. वहीं, शनिवार को इसे टेस्ट सेंटर का दर्जा भी मिल गया.
Tags :