🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

मध्यप्रदेश में मतदाताओं के लिए सीईओ एम.पी. का व्हाट्सएप चैटबॉट लॉन्च

👤
prativad
👁 1056 व्यूज
📍 भोपाल
मध्यप्रदेश में मतदाताओं के लिए सीईओ एम.पी. का व्हाट्सएप चैटबॉट लॉन्च
4 नवम्बर 2023। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश द्वारा प्रदेश के मतदाताओं की सुविधा के लिए सीईओ एम.पी. के नाम से व्हाट्एप चैटबॉट लांच किया गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि प्रदेश के मतदाताओं को निर्वाचन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां आसानी से मिल सके, इसके लिए मतदाताओं को व्हाट्सएप चैटबॉट की सुविधा प्रदान की गई है। इस नवाचार के तहत चैटबॉट के माध्यम से बातचीत कर मतदाता निर्वाचन से संबंधित विभिन्न जानकारियां जैसे मतदाता सूची में नाम दर्ज है या नहीं, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के तरीके, उसमें लगने वाले दस्तावेज आादि निर्वाचन से जुड़ी महत्वूपर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। यह हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में 24 घंटे उपलब्ध है।

चैटबॉट से मतदाता निम्नलिखित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं:
मतदाता सूची में नाम दर्ज है या नहीं
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के तरीके
मतदाता सूची में नाम हटाने के तरीके
मतदाता सूची में सुधार करने के तरीके
मतदान केंद्र का पता
मतदान की तारीख और समय
चैटबॉट से जुड़ने के लिए मतदाता वेबसाइट ceomadhyapradesh.nic.in पर जा सकते हैं या क्यूआर कोड स्कैन कर सकते हैं।

"प्रदेश के मतदाताओं को निर्वाचन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां आसानी से मिल सके, इसके लिए मतदाताओं को व्हाट्सएप चैटबॉट की सुविधा प्रदान की गई है।" - मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश

चैटबॉट 24 घंटे उपलब्ध है।
चैटबॉट हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है।
चैटबॉट वेबसाइट ceomadhyapradesh.nic.in पर उपलब्ध है।
चैटबॉट से जुड़ने के लिए मतदाता क्यूआर कोड स्कैन कर सकते हैं।


Join WhatsApp Channel


Madhya Pradesh, www.mpinfo.orgए prativad.com

Tags :