🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

288 करोड़ 38 लाख रूपये से अधिक की जब्ती कार्रवाई

👤
prativad
👁 957 व्यूज
📍 भोपाल
288 करोड़ 38 लाख रूपये से अधिक की जब्ती कार्रवाई
प्रदेश में 2018 के विधानसभा निर्वाचन से अब तक करीब चार गुना अधिक हुई कार्रवाई
6 नवम्बर 2023। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 की आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील होने के बाद से प्रदेश में एनफोर्समेंट एजेंसियों द्वारा सक्रियतापूर्वक लगातार कार्रवाई की जा रही है। स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से विधानसभा निर्वाचन 2023 संपन्न कराने के लिए गठित निगरानी दलों एफएसटी, एसएसटी और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अवैध शराब, मादक पदार्थ, नकद रुपये, अमूल्य धातु, सोना चांदी, ज्वेलरी सहित अन्य सामग्रियाँ जब्त की जा रही है।

संयुक्त टीमों द्वारा 9 अक्टूबर से 4 नवम्बर तक 288 करोड़ 38 लाख 95 हजार 49 रुपये की जब्ती की कार्रवाई की गई है। इसमें 31 करोड़ 82 लाख 65 हजार 813 रुपये की नकद राशि, 52 करोड़ 22 लाख 43 हजार 636 रुपये कीमत की 25 लाख 6 हजार 234 लीटर से अधिक अवैध शराब, 14 करोड़ 58 लाख 84 हजार 331 रुपये कीमत के मादक पदार्थ, 81 करोड़ 29 लाख 25 हजार 884 रुपये कीमत की अमूल्य धातु, सोना-चांदी, ज्वेलरी और 108 करोड़ 45 लाख 75 हजार 385 रुपये कीमत की अन्य सामग्रियां जब्त की गई है।

प्रदेश में वर्ष 2018 के विधानसभा निर्वाचन में (6 अक्टूबर से 28 नवंबर के बीच) आदर्श आचरण संहिता के दौरान 72 करोड़ 93 लाख रुपये की एनफोर्समेंट एजेंसियों द्वारा कार्रवाई की गई थी, जबकि इस वर्ष 2023 के विधानसभा निर्वाचन (9 अक्टूबर से 4 नवम्बर के बीच) में 288 करोड़ 38 लाख रुपये से अधिक की जब्ती की कार्रवाई की गई है।


Join WhatsApp Channel


Madhya Pradesh, www.mpinfo.org, prativad.com

Tags :