🔴 TRENDING NOW!
एसबीआई कार्ड ने एसबीआई योनो के ज़रिए फिक्स्ड डिपॉज़िट पर आधारित सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड लॉन्च किया समीरा रेड्डी के साथ हॉर्लिक्स ने रोजमर्रा के पोषण में प्रोटीन की जरूरत पर डाला जोर, लॉन्च किया हॉर्लिक्स प्रोटीन पाउडर ब्लैक होल के शक्तिशाली जेट से बदल सकता है आकाशगंगाओं का भविष्य, भारतीय वैज्ञानिकों ने खोजा अहम संकेत ‘आपके मज़ेदार ट्रॉल्स का भी मज़ा लिया’: ‘द पैराडाइज़’ की मिली-जुली प्रतिक्रिया पर नानी ने कही ये बात केंद्रीय मंत्री गडकरी-सीएम डॉ. यादव ने जनता को दी बड़ी सौगात, अब आप कर सकेंगे सरकार की बसों में 'लग्जरी' सफर सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक

आठ साल बाद दो जिलों में खुले यातायात थाना

👤
वेब डेस्क
👁 17901 व्यूज
📍 भोपाल
आठ साल बाद दो जिलों में खुले यातायात थाना
8 अक्टूबर, 2016, प्रदेश के सिंगरौली और अलीराजपुर जिलों में आठ साल बाद यातायात पुलिस का थाना खोला गया है। कछुआ चाल प्रशासनिक कार्यवाही के चलते यह हुआ है। राज्य सरकार ने आगर-मालवा जिले में तीन साल बाद यातायात थाना खोला है। इन तीनों थानों का कार्यक्षेत्र संबंधित संपूर्ण जिला रहेगा।



अब प्रदेश के सभी 51 जिलों में यातायात पुलिस थाने हो गये हैं। उल्लेखनीय है कि सिंगरौली जिले का गठन 24 मई,2008 को, अलीराजपुर जिले का गठन 17 मई,2008 को तथा आगर-मालवा जिले का गठन 16 अगस्त,2003 को किया गया था। गठन के बाद से इसमें जिला कार्यालयों एवं उसके स्टाफ की पदस्थापना धीमी गति से चलती रही। अब जाकर यातायात थाने की स्थापना का नम्बर आया है।



ज्ञातव्य है कि किसी थाने को घोषित करने के लिये दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 के तहत मिली शक्तियों का राज्य सरकार को उपयोग करना होता है। प्रदेश में सिंगरौली को सीधी जिला तोड़कर, अलीराजपुर को झाबुआ जिला तोड़कर तथा आगर-मालवा को शाजापुर जिले को तोड़कर जिले के रुप में बनाया गया है। प्रदेश में यातायात थानों के अलावा अन्य पुलिस थाने 1061 तथा 576 पुलिस चौकियां हैं।



उक्त नये तीनों जिलों में गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर यातायात थाने खोल दिये हैं तथा ये यातायात थाने मोटरयान अधिनियम,1988 के अधीन होने वाले अपराधों पर एफआईआर कर सकेगी, जुर्माना वसूल सकेगी तथा कोर्ट में चालान पेश कर सकेगी।



- डॉ नवीन जोशी
Tags :