🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

मध्य प्रदेश में चुनावी शोर थमा, अब 24 घंटे डोर-टू-डोर प्रचार

👤
prativad
👁 1600 व्यूज
📍 भोपाल
मध्य प्रदेश में चुनावी शोर थमा, अब 24 घंटे डोर-टू-डोर प्रचार
15 नवंबर 2023। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आज, 15 नवंबर को प्रचार का आखिरी दिन था। इस दौरान सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं ने जमकर प्रचार किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कमलनाथ और शिवराज सिंह चौहान सहित कई नेताओं ने सभाएं और रैलियां कीं।

प्रचार के आखिरी दिन बीजेपी और कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। दोनों दलों के नेताओं ने प्रदेश के हर अंचल में चुनावी जनसभाएं और रैलियां कीं। बीजेपी ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए फिर से सत्ता में आने का दावा किया, जबकि कांग्रेस ने प्रदेश में भाजपा सरकार की नाकामियों को उजागर किया।

आज की शाम 6 बजे से चुनाव प्रचार थम गया है। अब अगले 48 घंटे तक प्रत्याशी केवल डोर-टू-डोर प्रचार ही कर सकते हैं। 17 नवंबर को मध्य प्रदेश में मतदान होगा।

चुनाव में 5 करोड़ से ज्यादा मतदाता करेंगे मतदान

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में 5 करोड़ 61 लाख 36 हजार 229 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 2 करोड़ 88 लाख 25 हजार 607 पुरुष मतदाता, 2 करोड़ 72 लाख 33 हजार 945 महिला मतदाता और 1373 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा 75 हजार से ज्यादा पोस्टल बैलेट यानी कर्मचारी हैं।

इस बार प्रदेश में 22 लाख 36 हजार युवा मतदाता हैं। 18 से 19 साल के यह मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। जबकि प्रदेश में 20 से 39 साल के मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 86 लाख हैं।

चुनाव मैदान में 2533 प्रत्याशी

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में 2533 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें बीजेपी के 173, कांग्रेस के 165, आम आदमी पार्टी के 66, बहुजन समाज पार्टी के 181, समाजवादी पार्टी के 71 और निर्दलीय के 1166 प्रत्याशी शामिल हैं। इनमें 252 महिला उम्मीदवार हैं, जबकि एक ट्रांसजेंडर उम्मीदवार चंदा दीदी भी चुनाव मैदान में हैं।

नतीजे 3 दिसंबर को घोषित होंगे

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।



Join WhatsApp Channel



Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :