🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

चुनाव आयोग की सहमति से प्रदेश की नवीन आईटी नीति जारी

👤
prativad
👁 1246 व्यूज
📍 भोपाल
चुनाव आयोग की सहमति से प्रदेश की नवीन आईटी नीति जारी
26 नवंबर 2023। राज्य के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने चुनाव आयोग की सहमति मिलने पर अपनी नवीन इन्फरमेशन टेक्नालाजी, इन्फरमेशन टेक्नालाजी एनेबल्ड सर्विस एवं इलेक्ट्रानिक सिस्टम डिजायन एण्ड मेनुफेक्चरिंग निवेश संवर्धन नीति 2023 जारी कर दी है। इस नीति का उद्देश्य आईटी के क्षेत्र में उद्योगों को लगाने हेतु निवेश आकर्षित करना एवं 2 लाख व्यक्तियों का रोजगार सृजित करना है। इस नीति के तहत 10 हजार करोड़ रुपयों का निवेश आकर्षित किया जायेगा। इसके अलावा, 10 मिलियन वर्गफीट के आईटी पार्क मय अधोसंरचना के विकसित किया जायेगा। निवेश सवंर्धन हेतु सीएम की अध्यक्षता में बनी केबिनेट कमेटी नीति के तहत निवेश प्रस्तावों का अनुमोदन देगी।




Join WhatsApp Channel



Madhya Pradesh, News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :