🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

विंक रीवाइंड 2023 के लिये भारत के फेवरेट म्‍यूजिक के साथ लाइव हुआ

👤
prativad
👁 6123 व्यूज
📍 भोपाल
विंक रीवाइंड 2023 के लिये भारत के फेवरेट म्‍यूजिक के साथ लाइव हुआ
1 दिसंबर 2023। 2023 विंक रीवाइंड में टॉप कलाकार, गाने और एल्‍बम्‍स हैं, जिन्‍होंने इस साल संगीत के मामले में भारत की पसंद दिखाई है और इस बार यूजर को रीवाइंड से मिला अनुभव बिल्‍कुल नया और निजी है।
रोमांस और डांस के गाने सबसे ज्‍यादा स्‍ट्रीम हुए और इसलिये यह जोनर्स भारत के चहेते जोनर्स बनकर उभरे।
अरिजीत सिंह, प्रीतम और अमिताभ भट्टाचार्य टॉप तीन कलाकारों में शुमार।
विंक स्‍टूडियो के पास अब 1300 कलाकारों की एक मजबूत कम्‍युनिटी है और अलग-अलग कलाकार लगातार लोकप्रियता का शिखर छू रहे हैं।
स्‍ट्रीम में 2022 की तुलना में 17% की बढ़ोतरी हुई और आंध्र प्रदेश, कर्नाटक तथा दिल्‍ली शीर्ष शहरों में रहेे।

गुड़गांव : डाउनलोड्स और डेली एक्टिव यूजर्स के लिहाज से भारत के नंबर 1 म्‍यूजिक स्‍ट्रीमिंग ऐप, विंक म्‍यूजिक ने आज अपना विंक रीवाइंड 2023 जारी किया है। इसमें भारतीय संगीत की दुनिया में इस साल के टॉप कलाकारों, एल्‍बम्‍स और गानों की घोषणा की गई है।

विंक रीवाइंड 2023 एक साल विशेष के दौरान विंक म्‍यूजिक पर चलने वाले टॉप कलाकारों, एल्‍बम्‍स, गानों और प्‍लेलिस्‍ट्स की तुलना करता है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एल्‍गोरिदम के प्रभाव से यह यूजर्स के संगीत सुनने के पैटर्न के बारे में बताता है और विंक यूजर्स के लिये ऐप पर निजी अनुभव की पेशकश करता है। इसमें वह ट्रेंड्ज़ दिये जाते हैं, जो स्‍ट्रीम हुए कुल मिनटों, चहेते गानों और कलाकारों को सुनने के पैटर्न्‍स की की झलक देते हैं। इन सभी को सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म्‍स पर साझा किया जा सकता है।

इस साल के रीवाइंड में खास फीचर्स हैं, जैसे कि म्‍यूजिकल ज़ोडियाक, जो फैन कंजम्‍पशन पर आधारित एक रिसीव एक्टिविटी है। इसके द्वारा प्रशंसकों की यह जानने में मदद की जाती है कि वे किसके सुपरफैन हैं। इसके अलावा, विंक के श्रोताओं को एक खास प्‍लेलिस्‍ट भी मिलेगी, जिसमें उनके सारे टॉप गाने और उनके चहेते कलाकार का एक खास मैसेज वीडियो भी होगा।

एयरटेल में डिजिटल प्रोडक्‍ट्स एण्‍ड सर्विसेस के हेड अभिषेक बिस्‍वाल ने कहा, "विंक में हम हमेशा अपने प्‍लेटफॉर्म पर अनुभव को बेहतर बनाने के दिलचस्‍प तरीके खोजने की कोशिश करते हैं। इस‍के अनुसार, विंक रीवाइंड एक बेहतरीन पहल है, जो संगीन को पसंद करने और कंजम्‍पशन के ट्रेंड्ज़ पर ग्राहकों की गहन जानकारियाँ देती है। इससे हमें अपने ऐप पर अनुभव को बेहतर बनाने और अपने ग्राहकों को ज्‍यादा महत्‍व प्रदान करने में काफी मदद मिलती है। हम अपने ग्राहकों को संगीत का निजी अनुभव देने की कोशिशें जारी रखेंगे।"

विंक स्‍टूडियो स्‍वतंत्र कलाकारों के लिये भारत का सबसे बड़ा म्‍यूजिक डिस्ट्रिब्‍यूशन इकोसिस्‍टम है, जिसके पास अब 1300 से ज्‍यादा कलाकार हैं। इनमें से 55% कलाकार नॉन-मेट्रो शहरों से हैं, जिनमें पूर्वोत्‍तर के शहर भी शामिल हैं। इससे पता चलता है कि इस प्‍लेटफॉर्म ने कैसे इन कलाकारों को एक रचनात्‍मक आउटलेट दिया है और उनके लिये मोनेटाइजेशन तथा डिस्‍कवरी की चिंताएं हल की हैं। हिन्‍दी में आदित्‍य रिखारी, अंग्रेजी में माली, तेलुगू में हर्षा प्रवीण, तमिल में एआर आनंध, कन्‍नड़ में धीमुसिक्‍स और बंगाली में राज बर्मन इस साल के प्रमुख इंडी कलाकारों में शामिल हैं।

वर्ष 2023 में विंक ने सिंगल सॉन्‍ग जैसेकि मांज म्‍यूजिक और अनुषा दांडेकर का 'लव टोकन', विशाल डडलानी का 'बिल्‍लो' और निकिता गांधी का सिंगल 'प्‍यार में पागल' के वितरण में सहयोग दिया। इसके साथ ही स्‍वतंत्र निर्माताओं को भी उनका दायरा बढ़ाने में मदद दी, जैसे कि एलजीएफ स्‍टूडियोज, जिनकी फिल्‍म 'लव ऑल' को इस प्‍लेटफॉर्म पर प्रमोट किया गया। इस फिल्‍म में के के मेनन और स्‍वास्तिका मुखर्जी हैं।

विंक म्‍यूजिक सारे प्‍लेटफॉर्म पर उपलब्‍ध है, इसमें एंड्रॉइड ड्राइव मोड, एंड्रॉइड ऑटो, सिरि, ऐप्‍पल कार प्‍ले, गूगल नेस्‍ट, ऐप्‍पल वाच और गूगल असिस्‍टेन्‍ट शामिल हैं।



Tags :