🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

सोफिया हयात बनीं शूर्पणखा कटवा ली अपनी नाक

👤
Digital Desk
👁 19175 व्यूज
📍 Mumbai
सोफिया हयात बनीं शूर्पणखा कटवा ली अपनी नाक
मॉडल से नन बनी सोफिया अब शूर्पणखा का रोल प्ले करती नजर आईं। दिल्ली के लाल किला मैदान में चल रही रामलीला इस बार कुछ खास रंग लेकर आई है। बॉलीवुड के एक्टर्स इसमें राम, सीता से लेकर रावण तक सभी बड़े किरदार निभा रहे हैं। रावण के रोल में गजेन्द्र चौहान और सीता की भूमिका गुरलीन चोपड़ा और शुर्पणखा का रोल सोफिया हयात निभा रही हैं। बता दें कि शूर्पणखा रावण की बहन थी। जिसकी राम के छोटे भाई लक्ष्मण ने नाक काट दी थी। दिल्ली के लाल किला मैदान में होने वाली रामलीला में कई बॉलीवुड और टीवी सितारे रामलीला करते हुए नजर आ रहे हैं।



बिग बॉस की पूर्व प्रतियोगी सोफिया हयात ने इस साल अप्रैल में अपना आध्यात्मिक अवतार सभी के सामने पेश किया था। उन्होंने कहा था कि अब वो मदर सोफिया बन गई हैं। 2013 में बिग बॉस के सातवें सीजन में वाइल्ड कार्ड के जरिए एंट्री करने वाली सोफिया कैंडी ब्रार, आतिफ अजिम, एजाज खान और विवेक मिश्रा के साथ नजर आई थीं।



ब्रिटिश मॉडल, सिंगर और एक्टर सोफिया हयात को वॉग इटैलिया ने 2012 में ?Curvy Icon? के खिताब से नवाजा था। सितंबर 2013 की एफएचएम सूची में उन्हें दुनिया की सबसे सेक्सी महिला में 81वां स्थान दिया गया था। इसके अलावा उन्हें वेलकम बाजी मेहमान नवाजी की सिरीयल में भी देखा गया था।



बता दें कि नन बनने के बाद भी ब्रिटिश मॉडल सोफिया हयात लगातार लाइम लाइट में बनी हुई हैं। नन बनने के तुरंत बाद जहां सोफिया लगातार खुद को ढके लिबाजों में दिखाती रहीं तो वहीं अब वे सोशल साइट पर लगातार एक के बाद एक अपनी बोल्ड इमेज लेकर आ रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फिर से कुछ चौकाने वाली बिकनी अवतार की तस्वीरें अपलोड की हैं। इन फोटोज को देखकर साफ लगता है कि सोफिया हयात अपने पुराने अंदाज में पूरी तरह से वापस आ चुकी हैं। इन दिनों सोफिया हयात सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं।



Tags :