🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

नोबेल शान्ति पुरुस्कार विजेता दलाई लामा को भारत रत्न से सम्मनित किया जाये - डॉ. यादव

👤
prativad
👁 1661 व्यूज
📍 भोपाल
नोबेल शान्ति पुरुस्कार विजेता दलाई लामा को भारत रत्न से सम्मनित किया जाये - डॉ. यादव
10 दिसंबर 2023। इंटरनेशनल सोशल एक्टिविस्ट डॉ महेश यादव ने (अमन गाँधी) ने महामहिम राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू से आग्रह किया हैं की नोबेल शांति पुरुस्कार विजेता दलाई लामा जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाये क्योकि परम पावन दलाई लामा जी ने अपने निर्वासन जीवन में भारत को अपनी माँ मानकर अपनी कर्मभूमि बनाई हैं और भगवान बुद्ध और महात्मा गाँधी जी की सत्य अहिंसा और शान्ति के पथ को जीवित रखा हैं और विश्व में ज़ब ज़ब परम पावन दलाई लामा जी का सम्मान हुआ हैं तब तब भारत भी गौरन्वित हुआ हैं, हमारा दायित्व हैं की ऐसे महामानव को हमारे देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया जाये।

डॉ यादव ने कहाँ हैं महात्मा गाँधी के पथ पर चलने वाले दक्षिण अफ्रीका के तत्कालीन राष्ट्रपति स्वर्गीय श्री नेल्सन मंडेला जी को भी हमारे देश ने सम्मानित किया हैं, आज यदि हम नोबेल शांति पुरुस्कार और विश्व के अनगिनत सम्मान विजेता परम पावन दलाई लामा जी को भारत रत्न से सम्मानित करेंगे तो हमारे देश गरिमा और बढ़ेगी।

परम पावन दलाई लामा जी को 10 दिसंबर 1989 को नोबेल शांति पुरस्कार (सम्मान) की 34वीं वर्षगांठ पर सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. महेश यादव (अमन गांधी) ने 10 दिसंबर मानवाधिकार दिवस पर दोपहर 3 बजे न्यू मार्केट, भोपाल मध्य प्रदेश में परमपावन दलाई लामा जी को भारत रत्न देने के आग्रह हेतु अनोखे तरीके से Campaign किया और अपने हाथों में पोस्टर लेकर, तथा चेहरा पर तिरंगा रंग और तिब्बत के ध्वज का रंग पेंट किया।


Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com


Tags :