🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

वन भूमि न मिलने से नहीं बन पाया मां रतनगढ़ परियोजना का बांध

👤
prativad
👁 1291 व्यूज
📍 भोपाल
वन भूमि न मिलने से नहीं बन पाया मां रतनगढ़ परियोजना का बांध
10 दिसंबर 2023। राज्य के दतिया जिले में प्रस्तावित मां रतनगढ़ परियोजना का मुख्य बांध का निर्माण 1305.42 हैक्टेयर वन भूमि न मिलने के कारण चार साल में भी नहीं बन पाया है। ठेकेदार कंपनी एल एण्ड जियो-एल एण्ड टीजेव्ही ने बांध निर्माण का अनुबंध बिना किसी दण्ड के समाप्त करने का अनुरोध किया है। इस वन भूमि की स्वीकृति केंद्र के पर्यावरण एवं वन मंत्रालय से नहीं मिल पाई है।

जल संसाधन विभाग ने इस परियोजना की समीक्षा में निणर्सय लिया है कि निर्माण एजेन्सी द्वारा क्लेम एवं भुगतान न मांगने की शर्त पर फोर्स क्लोजर का प्रस्ताव साधिकार समिति को भेजा जाये तथा बांध निर्माण की पुन: निविदा जारी की जाये। इस परियोजना अंतर्गत प्रथम चरण ग्वालियर, भिण्ड एवं दतिया जिले की 5 8 हजार 184 हैक्टेयर सैंच्य क्षेत्र में उच्च दाब युक्त सूक्ष्म सिंचाई पध्दति से सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराना है जिसके अंतर्गत 18 हजार 987 हैक्टेयर सिंचाई हेतु निर्माण कार्य प्रगति पर है और शेष सैंच्य क्षेत्र 39 हजार 200 हैक्टेयर के लिये बांध निर्माण न होने से कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया है।

- डॉ. नवीन जोशी


Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com


Tags :