🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार
🗺️ खेल ● BREAKING

ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त ने की सगाई, 16 जनवरी को शादी

👤
Digital Desk
👁 20481 व्यूज
📍 नई दिल्ली
ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त ने की सगाई, 16 जनवरी को शादी
2012 के लंदन ओलंपिक में रजत पदक विजेता योगेश्वर दत्त ने सोमवार को कांग्रेस नेता जयभगवान शर्मा की बेटी शीतल के साथ सगाई कर ली है। दिल्ली के कुंडली के नजदीक बॉर्डर पर एक रेस्टोरेंट में सगाई-समारोह हुआ। दोनों 16 जनवरी को शादी के पवित्र बंधन में बंध जाएंगे।



कोच ने करवाया रिश्ता

योगेश्वर दत्त लगातार चार बार ओलंपिक खेल चुके हैं। 2012 में लंदन ओलंपिक में उन्होंने कांस्य पदक जीता था, लेकिन इस बार रियो ओलंपिक में वे चूक गए। उनके गुरू व लोक गायक मास्टर सतबीर ने उनका रिश्ता रोहतक के हुमायूंपुर गांव के नंबरदार व कुलदीप बिश्नोई के बेहद करीबी जयभगवान शर्मा की बेटी शीतल से तय करवाया था। योगेश्वर व जयभगवान का परिवार 1998 से एक-दूसरे को जानता है। योगेश्वर की मंगेतर शीतल अध्यापक पात्रता परीक्षा पास करने के बाद सोनीपत से बीए कर रही हैं।
Tags :