🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

नरेंद्र सिंह तोमर ने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन दाखिल

👤
prativad
👁 1290 व्यूज
📍 भोपाल
नरेंद्र सिंह तोमर ने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन दाखिल
18 दिसंबर 2023। आज मध्य प्रदेश की सोलहवीं विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए नरेंद्र सिंह तोमर ने अपना नामांकन ए पी सिंह प्रमुख सचिव को सौंपा। नामांकन दाखिल के अवसर भाजपा एवं कांग्रेस के विधायक भी मौजूद रहे।

सोलहवीं विधानसभा के प्रथम सत्र के पहले दिन 207 सदस्यों ने ली शपथ
मध्य प्रदेश की सोलहवीं विधानसभा का सत्र आज आरंभ हो गया। सत्र के प्रथम दिन प्रोटेम स्पीकर गोपाल भार्गव ने सबसे पहले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को शपथ दिलाई। आज कुल 207 सदस्यों ने शपथ ली जिसमें अंग्रेजी भाषा में एक, उर्दू भाषा में एक तथा संस्कृत भाषा में 12, एवं शेष सदस्यों ने हिंदी भाषा में ने शपथ ली।

आज सदन की कार्यवाही के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, नरेंद्र सिंह तोमर,पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रहलाद पटेल ने प्रोटेम स्पीकर गोपाल भार्गव के कक्ष में उनसे सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर विधानसभा के प्रमुख सचिव ए.पी. सिंह भी उपस्थित रहे।
Tags :