🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

मप्र से राज्यसभा के भाजपा के पुन: चार सदस्य चुने जायेंगे

👤
prativad
👁 1211 व्यूज
📍 भोपाल
मप्र से राज्यसभा के भाजपा के पुन: चार सदस्य चुने जायेंगे
19 दिसंबर 2023। मप्र से राज्यसभा के भाजपा के पुन: चार सदस्य चुने जायेंगे जबकि एक सदस्य कांग्रेस से चुना जायेगा। दरअसल मप्र से वर्तमान राज्यसभा सदस्य अजय प्रताप सिंह, कैलाश सोनी, धर्मेन्द्र प्रधान एवं डा. एल मुरुगन (सभी भाजपा से) एवं कांग्रेस से राजमणि पटेल का कार्यकाल चार माह बाद 2 अप्रैल 2024 को खत्म होने जा रहा है। हाल के विधानसभा आम चुनावों में भाजपा को 163 विधायकों का भारी बहुमत मिला है जबकि कांग्रेस को मात्र 66 सीटें मिली हैं। दोनों पार्टियों को मिली सीटों की संख्या से भाजपा से चार एवं कांग्रेस से एक व्यक्ति पुन: आने वाले राज्यसभा चुनाव में छह वर्ष के लिये चुने जायेंगे। राज्यसभा चुनाव में विधायक ही वोट डालते हैं।

- डॉ. नवीन जोशी





Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :