🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

मंत्रिमंडल गठन की कवायद के बीच मोहन यादव ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

👤
prativad
👁 1269 व्यूज
📍 भोपाल
मंत्रिमंडल गठन की कवायद के बीच मोहन यादव ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात
22 दिसंबर 2023। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिल्‍ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

मध्य प्रदेश में जारी मत्रिमंडल गठन की कवायद के बीच मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्‍ली में मुलाकात की। बता दे कि मुख्यमंत्री बनने के बाद मोहन यादव की प्रधानमंत्री मोदी से यह पहली मुलाकात है। सीएम यादव के साथ उप मुख्‍यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्‍ल ने भी पीएम मोदी से मुलाकात की।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में आज या कल में मंत्रियों के नाम को लेकर अंतिम फैसला होना है। ऐसे में पीएम मोदी के साथ मोहन यादव की यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। वहीं यादव ने से पहले केंद्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया से भी मुलाकात की थी।



जल्‍द हो सकता है मंत्रिमंडल गठन
मुख्‍यमंत्री मोहन यादव की पीएम मोदी और अमित शाह से हुई इस मुलाकात के बाद अब इन संभावनाओं को बल मिला है कि जल्‍द ही प्रदेश में मोहन मंत्रिमंडल का गठन कर लिया जाएगा।






Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :