🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

सिंहस्थ-2028 के लिये उज्जैन शहर का ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान तैयार करें - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

👤
prativad
👁 1691 व्यूज
📍 भोपाल
सिंहस्थ-2028 के लिये उज्जैन शहर का ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान तैयार करें - मुख्यमंत्री डॉ. यादव
23 दिसंबर 2023। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को उज्जैन में शहर विकास के कार्यों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने सिंहस्थ-2028 के लिए उज्जैन शहर के ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को महाकाल मंदिर तक पहुंचने में अधिक न चलना पड़े, इसके लिए कार्य योजना बनाई जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां-जहां भगवान श्रीकृष्ण के पग पड़े हैं, उन स्थानों को धार्मिक क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा। नारायणाधाम को तीर्थधाम के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचक्रोशी यात्रा की तर्ज पर पूर्णिमा पर भी परिक्रमा यात्रा निकाली जाएगी। परिक्रमा यात्रा का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले की समस्त पुरातात्विक महत्व की सम्पत्तियों का रिनोवेशन प्राथमिकता से किया जाएगा। उज्जैन में कोठी पैलेस, ग्राण्ड होटल एवं महाराजवाड़ा को नया स्वरूप प्रदान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिला प्रशासन को निर्देश दिये कि मांस-मछली विक्रेताओं को बैठने के लिये एक निश्चित स्थान उपलब्ध कराया जाये। खुले में मांस-मछली बेचने वालों के विरूद्ध अभियान निरंतर जारी रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्धारित डेसीबल से अधिक लाऊड स्पीकर बजाने पर भी लगातार कार्यवाही करने के निर्देश दिये। साथ ही कहा कि इसके लिये अनावश्यक रूप से किसी को परेशान न किया जाये। उन्होंने बताया कि निर्धारित डेसीबल से अधिक पर लाऊड स्पीकर बजाने पर गृह विभाग एक एप तैयार कर रहा है। इस एप में शिकायत दर्ज की जा सकेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि विकास के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाये। निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की ढिलाई न हो। शहर के विकास के कार्य बेहतर हो, यह सुनिश्चित किया जाये। अच्छे काम करने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहित किया जायेगा और लापरवाह अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शहर के प्रमुख चौराहों का सौन्दर्यीकरण करने एवं महामृत्युंजय द्वार के आसपास विकास कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने चामुण्डा माता मन्दिर चौराहा को हरिफाटक ब्रिज तक एलिवेटेड कॉरिडोर विकास के सम्बन्ध में अधिकारियों से जानकारी ली। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने नीलकंठ वन मार्ग पर पार्किंग की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि इसके लिये आवश्यक उपाय किये जायें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि महाकाल आने वाले श्रद्धालु 5 मिनिट में बाबा महाकाल के दर्शन कर लें। इसकी माइक्रो प्लानिंग जिला प्रशासन करें।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधायकों से कहा कि वे एसडीएम के साथ बैठकर सड़क एवं विकास के कार्यों की प्लानिंग करें। मुख्यमंत्री ने एसीएस डॉ.राजेश राजौरा को निर्देश दिये कि वे उज्जैन संभाग में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा निरन्तर करते रहें।

समीक्षा बैठक में सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक सर्वश्री अनिल जैन कालूहेड़ा, सतीश मालवीय, डॉ. तेजबहादुर सिंह चौहान, जितेन्द्र पंड्या, दिनेश जैन बोस, महापौर मुकेश टटवाल, सभापति श्रीमती कलावती यादव, यूडीए अध्यक्ष श्याम बंसल, विवेक जोशी, बहादुर सिंह बोरमुंडला, पूर्व विधायक बहादुर सिंह चौहान, राजेन्द्र भारती, विशाल राजौरिया, विभिन्न विभागों के संभागीय एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :