🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

भोपाल में बीआरटीएस हटाया जायेगा, सीएम मोहन यादव के साथ बैठक में बनी सहमति

👤
prativad
👁 2884 व्यूज
📍 भोपाल
भोपाल में बीआरटीएस हटाया जायेगा, सीएम मोहन यादव के साथ बैठक में बनी सहमति
26 दिसंबर 2023। भोपाल में बीआरटीएस हटाने पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की सहमति बन गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।

बैठक में बीआरटीएस के कारण यातायात में उत्पन्न हो रही दिक्कतों पर चर्चा हुई। इसमें कहा गया कि बीआरटीएस ने व्यस्त मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ा दिया है। इससे स्थानीय परिवहन व्यवस्था भी प्रभावित हुई है।

बैठक में बीआरटीएस को चरणबद्ध तरीके से हटाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही सड़क के समतलीकरण और सुगम यातायात के अनुकूल मार्ग के विकास के कार्यों की भी योजना बनाई गई।

बीआरटीएस के स्थान पर सेंट्रल रोड डिवाइडर बनाने पर भी सहमति बनी है।

बैठक में मंत्री विश्वास सारंग, कृष्णा गौर, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवान दास सबनानी, महापौर मालती राय, मुख्य सचिव वीरा राणा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव राघवेन्द्र सिंह, सचिव विवेक पोरवाल, प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास नीरज मंडलोई, प्रमुख सचिव लोक निर्माण सुखवीर सिंह, कमिश्नर डॉ. पवन शर्मा और कलेक्टर आशीष सिंह मौजूद थे।

बैठक के प्रमुख बिंदु
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में बनी सहमति
बीआरटीएस हटाने से व्यस्त मार्गों पर यातायात का दबाव कम होगा।
स्थानीय परिवहन व्यवस्था को अधिक सुविधाजनक बनाया जा सकेगा।
संपूर्ण यातायात को सुगम बनाया जाएगा।
बीआरटीएस के स्थान पर सेंट्रल रोड डिवाइडर बनाया जाएगा।
वर्तमान बीआरटीएस व्यवस्था पर प्रस्तुतिकरण

वर्तमान बीआरटीएस व्यवस्था पर प्रस्तुतिकरण में बीआरटीएस के विभिन्न हिस्सों में डेडिकेटेड कॉरीडोर और मार्ग के अन्य हिस्सों में वाहनों की आवाजाही से संबंधित तथ्य भी रखे गए। नगर के विभिन्न स्थानों पर बीआरटीएस के स्वरूप और की गई व्यवस्थाओं की जानकारी भी दी गई।






Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :