🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

स्वामी विवेकानंद ने विश्व में भारत की गरिमा बढ़ाई : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

👤
prativad
👁 2406 व्यूज
📍 भोपाल
स्वामी विवेकानंद ने विश्व में भारत की गरिमा बढ़ाई : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने विश्व में बढ़ाया है भारत का सम्मान
मुख्यमंत्री ने सामूहिक सूर्य नमस्कार में मंत्रीगण के साथ योग अभ्यास किया

12 जनवरी 2024। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि स्वामी विवेकानंद ने विश्व में भारत की गरिमा बढ़ाई थी। आज हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भी दुनिया में भारत का मान सम्मान बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज स्वामी विवेकानंद जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में सुभाष शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शिवाजी नगर भोपाल में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन सिंह पटैल, सांसद सुश्री प्रज्ञा सिंह ठाकुर और विधायक भगवान दास सबनानी भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और उपस्थित अतिथियों ने कार्यक्रम में सभी के साथ सूर्य नमस्कार एवं योग किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में सभी को बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई जाती है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में विश्व में मान्यता दिलवाई है।

प्रधानमंत्री के निर्णय करते हैं रोमांचित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत पूरे विश्व में अपनी गरिमा बढ़ाने में सफल रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी का जीवन देशवासियों को प्रेरित कर रहा है। वे अपने निर्णयों से रोमांचित करते हैं। युवा हो या बुजुर्ग सभी वर्गों से आसानी से जुड़ जाते हैं। उनके नेतृत्व में भारत रक्षा के क्षेत्र में, खेल के क्षेत्र में और अन्य क्षेत्रों में निरंतर आगे बढ़ रहा है। भारत सर्वाधिक युवाओं वाले देशों में से एक है। स्वामी विवेकानंद ने भारतीय संस्कृति और सनातन के महत्व को विश्व में स्थापित किया। उन्होंने कठिन दौर में भी संन्यास ग्रहण करने के बाद शिक्षा ग्रहण करते-करते स्वामी रामकृष्ण परमहंस के मार्गदर्शन में धर्म और आध्यात्मिक का अध्ययन किया। उन्होंने विश्व के समक्ष भारत की विशेषताओं को उजागर किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत वंदे मातरम् से हुई। सामूहिक सूर्य नमस्कार के अवसर पर मध्य प्रदेश गान भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान जन गण मन हुआ। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा श्रीमती रश्मि अरुण शमी और आयुक्त श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव भी उपस्थित थीं।

Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :