🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

एक करोड़ के फर्जी बिलों के भुगतान की शिकायत पर दो मानचित्रकार व कर्मचारी की होगी विभागीय जांच

👤
prativad
👁 1438 व्यूज
📍 भोपाल
एक करोड़ के फर्जी बिलों के भुगतान की शिकायत पर दो मानचित्रकार व कर्मचारी की होगी विभागीय जांच
23 जनवरी 2024। राज्य के जल संसाधन संभाग पन्ना में पदस्थ सहायक मानचित्रकार अश्विनी कुमार श्रीवास्तव एवं सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी एके पाठक की विभागीय जांच होगी। इन दोनों के खिलाफ शिकायत थी कि उन्होंने अपने कार्यालय के अंतर्गत निर्मित एवं निर्माणाधीन योजनाओं की आटोमेटेड ड्राईंग, कलर प्रिंट, कम्प्यूटर टाईपिंग, फोटोकापी, बाईडिंग एवं अन्य कार्यों के संपादन में एक करोड़ रुपयों के फर्जी बिलों के द्वारा भुगतान किया गया। दोनों ने इसके लिये न ही सक्षम अधिकारी की स्वीकृति ली और न ही निविदा बुलाई तथा कोटेशन का अनुमोदन भी नहीं कराया। उक्त सामग्री कहां और किसे भेजी गई और किस कार्यालय ने इनकी मांग की थी, नहीं बताया गया। दोनों आरोपी कर्मियों से 15 दिन के अंदर जवाब देने के लिये कहा गया है तथा जवाब न देने पर एक पक्षीय कार्यवाही करने की चेतावनी दी गई है।

- डॉ. नवीन जोशी


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :