🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

एजिंयोप्लास्टी के लिए अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा - उप मुख्यमंत्री शुक्ल

👤
prativad
👁 2207 व्यूज
📍 भोपाल
एजिंयोप्लास्टी के लिए अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा - उप मुख्यमंत्री शुक्ल
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आई.व्ही.यू.एस. मशीन का किया लोकार्पण

25 जनवरी 2024। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज रीवा के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के कार्डियोलाजी विभाग में एक करोड़ रूपये लागत की आई.व्ही.यू.एस. मशीन का लोकार्पण किया। यह मशीन हृदय रोगियों में एजिंयोप्लास्टी के लिए सहायक होगी। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि अब जटिल एजिंयोप्लास्टी किये जाने के लिए भी मरीज को रीवा से बाहर भेजने की आवश्यकता नहीं होगी।

सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल को और सुविधा संपन्न बनाया जा रहा है
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि सुपर स्पेशलिटी अस्पताल को और सुविधा संपन्न बनाया जा रहा है। सभी विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों के पदों पर नियुक्ति की कार्यवाही प्राथमिकता से की जा रही है। आवश्यकतानुसार पैरामेडिकल स्टाफ की भी भर्ती की जाएगी ताकि अस्पताल अपनी पूरी क्षमता से संचालित हो।

जटिल इंप्लांट सुगमता से किए जाएँगे
उल्लेखनीय है कि आई.व्ही.यू.एस. मशीन से आर्टरी में अवरोधों को बेहतर ढंग से देखा जा सकेगा। जिससे स्टंट को इम्प्लांट किया जाने में सुगमता होगी। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, डीन मेडिकल कालेज डॉ. मनोज इंदुलकर उपस्थित थे।


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :