🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

लेखानुदान स्वीकृत करने की प्रक्रिया खत्म

👤
prativad
👁 1305 व्यूज
📍 भोपाल
लेखानुदान स्वीकृत करने की प्रक्रिया खत्म
27 जनवरी 2024। राज्य सरकार के विभिन्न विभागों का तीन माह का लेखानुदान स्वीकृत करने की प्रक्रिया खत्म हो गयी है। वित्त विभाग ने सभी विभागों के तीन माह के बजट प्रस्ताव स्वयं तैयार कर उनके पास भेजे थे और अपर मुख्य सचिव वित्त के साथ बारी-बारी से विभाग प्रमुखों को बुलाकर उनके प्रस्तावों पर परामर्श जाना था। अब यह प्रक्रिया समाप्त हो गई है तथा इसके बाद वित्त विभाग तीन माह के लेखानुदान को अंतिम मंजूरी प्रदान करेगी तथा केबिनेट के अनुमोदन के बाद इसे फरवरी में होने वाले विधानसभा सत्र में प्रस्तुत कर पारित किया जायेगा। शेष नौ माह के बजट के लिये जुलाई सत्र में आम बजट पेश किया जायेगा। लेखानुदान में आवश्यक खर्चों को ही शामिल किया जा रहा है।

- नवीन जोशी



Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :