🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

कोर्टयार्ड बाय मैरियट में दस्तरख्वान-ए-अवध की दावत शुक्रवार सेे

👤
वेब डेस्क
👁 17903 व्यूज
📍 भोपाल
कोर्टयार्ड बाय मैरियट में दस्तरख्वान-ए-अवध की दावत शुक्रवार सेे
13 अक्टूबर 2016, त्यौहारों के इस मौसम में चटपटे और मसालेदार व्यंजनों का लुत्फ लेने के इच्छुक शहरवासियों के लिए कोर्टयार्ड बाय मैरियट ने नवाबी दौर की चुनिंदा अवधी डिशेज को पेश करने की घोषणा की है। इसके लिए होटल के मोमो कैफे में शुक्रवार से आगामी 10 दिनों तक शाम 7 से रात 11 बजे तक दस्तरख्वान-ए-अवध आयोजित किया जाएगा। अवधी व्यंजनों की दुनिया का 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शेफ इरफान सैय्यद इस दौरान अपने हाथों से बनी एक से बढ़कर एक डिशेज का जादू बिखेरेंगे।



इस संबंध में आज आयोजित एक पत्रकार वार्ता में शेफ इरफान सैय्यद ने कहा कि भोपाल और लखनऊ की संस्कृति व खानपान नवाबी दौर से प्रभावित होने की वजह से काफी मिलते जुलते हैं। यही वजह है कि भोपाल में बिरयानी से लेकर कवाब तक तमाम अवधी डिशेज उतने ही शौक से खाई जाती हैं जितनी की लखनऊ में। उन्होंने बताया कि दस्तरख्वान-ए-अवध के जरिए वे अवध के खास स्वाद वाली वेज व नॉनवेज दोनों ही तरह की डिशेज व्यंजनप्रेमियों के लिए उपलब्ध कराएंगे।



शेफ इरफान ने बताया कि इस दौरान प्रतिदिन तीन वेज स्टार्टटर्स, दो नॉनवेज स्टार्टटर्स, वेज व नॉनवेज बिरयानी, तीन तरह की सब्जियां, पनीर की एक डिश और ढेर सारे डेजर्ट्स परोसे जाएंगे। वेज डिशेज में संतरे का शोरबा, भुने मकई का शोरबा, टमाटर धनिया शोरबा, हरे मोती के कवाब, छेना अंजीर के कवाब, दही के कवाब, नादरू के शामी कवाब, चटपटी तवा अरबी, निमोना, गोभी मुसल्लम, भिण्डी कालीमिर्च, पनीर लवंग लतिका, आलू कटिलियान, चुकंदर का भर्ता, पनीर कलियां, दिंगरी दुलमा, दाल शबनमी, दाल सुल्तानी, दाल खुदपुख्त, सब्ज दम पुलाव, कुबुली बिरयानी तथा आलू मेंथी की टेहरी आदि परोसे जाएंगे। वहीं नॉनवेजप्रेमियों के लिए लाल मिर्च मुर्ग टिक्का, गोश्त सीक कवाब, मछली तिल तिनका, कच्चे कीमे के कवाब, मुर्ग चांदी टिक्का, तवा बोटी, मुर्ग गुलबदन, कटे मसाले का गोश्त, मुर्ग रेजाला, बुरहानी गोश्त, मुर्ग बदामी कोरमा, लखनवी निहारी गोश्त, गोश्त अवधी बिरयानी, मुर्ग तोशी बिरयानी तथा गोश्त कीमा पुलाव खास रहेंगे।
Tags :