🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से मप्र में अवैध खनन पर लगाम लगाएगी मोहन सरकार

👤
prativad
👁 1586 व्यूज
📍 भोपाल
अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से मप्र में अवैध खनन पर लगाम लगाएगी मोहन सरकार
1 फरवरी 2024। मध्य प्रदेश में अब रेत का अवैध खनन करने वालों की खैर नहीं है। सरकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से अवैध उत्खनन पर रोक लगाएगी।

चंबल संभाग के जिले भिंड में शासन?प्रशासन को चैलेंज देते हुए बाकायदा पूजन कर रेत का अवैध खनन शुरू किया गया। यहां इंदुर्खी खदान पर सिंध नदी से अवैध तरीके से रेत निकाली जा रही है। यह इलाका रौन थाना क्षेत्र में आता है। स्थानीय लोगों ने वीडियो के साथ कलेक्टर ऑफिस में शिकायत की है। माफिया और गुर्गे बंदूकों के साथ खदान पर नजर आए। लोगों का कहना है कि जानकारी प्रशासन को है, लेकिन एक्शन नहीं लिया जा रहा है। वहीं भिंड कलेक्टर से बातचीत कि तो उनका कहना है की कारवाई की जा रही है। रेत का अवैध परिवहन कर रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ने पहुंची मछंड चौकी पुलिस टीम पर रेत माफिया ने हमला कर दिया। चौकी प्रभारी SI कमलकांत दुबे के सिर में चोट आई है।



भिंड जिले के इंदुर्खी गांव में निकली सिंध नदी की रेत बिल्डिंग निर्माण के लिए अच्छी मानी जाती है। इस रेत खदान का पिछले दो साल से टेंडर नहीं हुआ है, लेकिन खदान बंद नहीं हुई। चोरी-छिपे माफिया यहां से रेत निकालकर बेचते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि माफिया को राजनीतिक संरक्षण मिला हुआ है। भिंड जिले में सिंध नदी पर करीब 72 रेत खदानें हैं, इन खदानों के टेंडर किया जाना है। खनिज विभाग की ओर से निविदा भी बुलाई गई है, लेकिन अब तक किसी भी कंपनी के टेंडर ओपन नहीं हुए।

Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :