🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

अंतरिम बजट 2024: इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं

👤
prativad
👁 2894 व्यूज
📍 भोपाल
अंतरिम बजट 2024: इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं
राजकोषीय घाटे का संशोधित अनुमान में सुधार
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि राजकोषीय घाटे का संशोधित अनुमान जीडीपी का 5.8% है, नाममात्र विकास अनुमान में कमी के बावजूद बजट अनुमान में सुधार हो रहा है.

11:47 February 01
रूफ-टॉप सोलराइजेशन से मिलेगी 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली

प्रत्यक्ष कर संग्रह 10 साल में तीन गुना बढ़ा है। करदाता 2.4 गुना बढ़े हैं। करदाताओं का योगदान देश के विकास में काम आ रहा है। हम करदाताओं की सराहना करते हैं। सरकार ने कर दरों को कम किया है। लागू हो चुकी नई कर योजना के तहत सात लाख रुपये तक अब कोई कर नहीं हैं। कॉर्पोरेट टैक्स भी कम हुआ है। नए फॉर्म 26AS से टैक्स फाइल करना आसान हुआ है। 2013-14 में 93 दिनों के बजाय अब 10 दिन में रिफंड मिल रहा है। कर दरों, आयात दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।'

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि राजकोषीय घाटे का संशोधित अनुमान जीडीपी का 5.8% है, नाममात्र विकास अनुमान में कमी के बावजूद बजट अनुमान में सुधार हो रहा है. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि राजकोषीय घाटे का संशोधित अनुमान जीडीपी का 5.8% है. उन्होंने कहा कि विकास अनुमान में नाममात्र कमी के बावजूद बजट अनुमान में सुधार हो रहा है. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 2024-25 में राजकोषीय घाटा जीडीपी का 5.1% रहने का अनुमान है.

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि जुलाई में पूर्ण बजट में हमारी सरकार विकसित भारत के लक्ष्य के लिए एक विस्तृत रोडमैप पेश करेगी. उन्होंने अपने भाषण में कहा कि 2014 से 2023 के दौरान एफडीआई प्रवाह 596 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जो एक स्वर्ण युग का प्रतीक है. यह 2005 से 2014 के बीच एफडीआई प्रवाह का दोगुना था. निरंतर एफडीआई के लिए, हम विदेशी भागीदारों के साथ द्विपक्षीय निवेश संधियों पर बातचीत कर रहे हैं.

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि विकसित भारत के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए राज्य में कई विकास और विकास-सक्षम सुधारों की आवश्यकता है. इस वर्ष 50-वर्षीय ब्याज मुक्त ऋण के रूप में 75,000 करोड़ रुपये का प्रावधान प्रस्तावित है...

Tags :