🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

2016 में दुनिया भर में 3डी प्रिंटर की बिक्री बढ़ी : गार्टनर

👤
वेब डेस्क
👁 19186 व्यूज
📍 नई दिल्ली
2016 में दुनिया भर में 3डी प्रिंटर की बिक्री बढ़ी : गार्टनर
13 अक्टूबर, दुनिया भर में 3डी प्रिंटर की बिक्री बढ़ी है और साल 2016 में कुल 4,55,772 इकाइयों की बिक्री हुई, जोकि साल 2015 में हुई 2,19,168 इकाइयों से दोगुनी है। रिसर्च कंपनी गार्टनर ने गुरुवार को यह जानकारी दी।



3डी प्रिंटर को अब विशेष उद्योगों में व्यापक स्वीकृति मिल रही है और इसका प्रयोग प्रोटोटाइप बनाने, विनिर्माण प्रक्रियाओं को बढ़ाने तथा तैयार उत्पादों का उत्पादन करने के लिए होता है।



गार्टनर ने अनुमान लगाया है कि ग्रेटर चीन, उभरती एशिया प्रशांत और परिपक्व एशिया प्रशांत क्षेत्र में 2020 तक सबसे ज्यादा 3डी प्रिंटर की बिक्री होगी।



गार्टनर के शोध उपाध्यक्ष पेट बासीलियेरे का कहना है, "हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के विकास के साथ ही प्रयोग करने, सामग्रियों का संग्रह में भी पहले से अधिक विस्तार हुआ है, जिसके कारण उपभोक्ताओं और उद्योगों में 3डी प्रिंटिंग का बाजार विकसित हुआ है।"



गार्टनर के मुताबिक 3डी प्रिंटर की बिक्री अगले चार सालों में 67 लाख से ज्यादा होगी।



बासीलियेरे का कहना है कि रक्षा संस्थान जिनके उपकरण प्राय: टिकाऊ होते हैं, वे रक्षा ठेकेदारों के साथ मिलकर अपने उपकरणों के पुर्जो का निर्माण करने के लिए 3डी प्रिंटर के इस्तेमाल का आकलन कर रहे हैं।



-आईएएनएस
Tags :