🔴 TRENDING NOW!
एसबीआई कार्ड ने एसबीआई योनो के ज़रिए फिक्स्ड डिपॉज़िट पर आधारित सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड लॉन्च किया समीरा रेड्डी के साथ हॉर्लिक्स ने रोजमर्रा के पोषण में प्रोटीन की जरूरत पर डाला जोर, लॉन्च किया हॉर्लिक्स प्रोटीन पाउडर ब्लैक होल के शक्तिशाली जेट से बदल सकता है आकाशगंगाओं का भविष्य, भारतीय वैज्ञानिकों ने खोजा अहम संकेत ‘आपके मज़ेदार ट्रॉल्स का भी मज़ा लिया’: ‘द पैराडाइज़’ की मिली-जुली प्रतिक्रिया पर नानी ने कही ये बात केंद्रीय मंत्री गडकरी-सीएम डॉ. यादव ने जनता को दी बड़ी सौगात, अब आप कर सकेंगे सरकार की बसों में 'लग्जरी' सफर सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक

40 फीट गहरे गड्ढे में गिरी बस, 6 यात्रियों की मौत और कई लापता

👤
Digital Desk
👁 18192 व्यूज
📍 रतलाम
40 फीट गहरे गड्ढे में गिरी बस, 6 यात्रियों की मौत और कई लापता
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में यात्रियों से भरी बस 40 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई. इस हादसे में छह यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. बस में और भी यात्रियों के फंसे होने की आशंका के चलते राहत व बचाव कार्य जारी है.



जानकारी के अनुसार, महू-नीमच फोरलेन पर शुक्रवार सुबह भदवासा गांव के पास एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब 40 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी. बारिश की वजह से गड्ढे में पानी भरा हुआ था, जिसकी वजह से बस पूरी तरह से डूब गई.



हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.



इस हादसे में छह लोगों की मौत हो जाने की कलेक्टर ने पुष्टि की है. सुरक्षित निकाले गए 10 यात्रियों को अस्पताल भेजा गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. इसके अलावा गोताखोर राहत व बचाव कार्य में लगे हुए हैं. आशंका है कि अब भी कई यात्री बस में फंसे हो सकते हैं.



हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन के अफसर भी मौके पर पहुंच गए, जिन्हें ग्रामीणों की नाराजगी का सामना करना पड़ा है.



दरअसल, फोरलेन से लगा हुआ यह करीब 40 फ़ीट का यह गड्ढा है, जिसमें बारिश का पानी हर साल भर जाता है. बावजूद इसके प्रशासन या किसी भी विभाग ने इस ओर ध्यान नहीं दिया, जिसके चलते यह बड़ा हादसा हो गया.

Tags :