🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

कोर्टयार्ड बाय मैरियट में भोपाल वीमेन हब मेम्‍बर्स ने सीखा पेस्‍ट्री और बेकरी आइटम बनाना

👤
prativad
👁 1753 व्यूज
📍 भोपाल
कोर्टयार्ड बाय मैरियट में भोपाल वीमेन हब मेम्‍बर्स ने सीखा पेस्‍ट्री और बेकरी आइटम बनाना
12 फरवरी 2024। शहर की संभ्रांत महिलाओं के समूह भोपाल वीमेन हब ने कोर्टयार्ड बाय मैरियट, भोपाल के साथ मिलकर एक कार्यशाला का आयोजन किया, जिसमें शहर की 50 प्रमुख महिलाओं को सीखने, आनंद और जुड़ाव के लिए एक साथ लाया गया। इस कार्यशाला में विभिन्‍न आकर्षक गतिविधियों के साथ साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का अनूठा मिश्रण देखने को मिला।

इस अवसर पर कोर्टयार्ड बाय मैरियट भोपाल के कुशल पेस्ट्री शेफ थामदेव नागोसे ने होटल के सिग्नेचर बेकरी आइटमों का प्रदर्शन करते हुए, शेफ ने उनकी खासियतों को बताया और साथ ही उन्‍हें लाइव बनाकर दिखाया। शेफ की कलीनरी विशेषज्ञता ने सभी प्रतिभागियों न सिर्फ अचंभित किया बल्कि सीखने का एक अनूठा अनुभव प्रदान किया।

भोपाल महिला हब की अध्यक्ष, अभिव्यक्ति दीक्षित ने कहा कि महिलाओं को इंटरैक्टिव सत्रों के माध्यम से सशक्त बनाना भोपाल महिला हब का एक प्रमुख मिशन है, और इस कार्यशाला ने इस वादे को उत्साह से पूरा किया। अनुभवी प्रशिक्षकों के नेतृत्व में प्रतिभागियों ने कपकेक और चॉकलेट आदि बनाने की प्रक्रिया में भाग लिया। इन गतिविधियों ने समुदाय की भावना और भीतर छिपी प्रतिभा को बाहर लाने में बढ़ावा दिया, जिससे महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने का अवसर मिला।

कोर्टयार्ड बाय मैरियट, भोपाल की असिस्‍टेंट मैनेजर अन्‍जली कुंदवानी ने कहा, "यह कार्यशाला महिलाओं के लिए एक साथ आने, अपने विचार साझा करने और नए कौशल सीखने का एक अच्‍छा अवसर था। रचनात्मकता, आनंद और सामुदायिक निर्माण को मिलाकर, हमारा लक्ष्य प्रतिभागियों को सशक्त बनाना और एक वास्तव में यादगार अनुभव प्रदान करना था।"



Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com



Tags :