🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

प्रशासन अकादमी लेगा नवागत आईएएस व राप्रसे अफसरों की परीक्षा

👤
वेब डेस्क
👁 17791 व्यूज
📍 भोपाल
प्रशासन अकादमी लेगा नवागत आईएएस व राप्रसे अफसरों की परीक्षा
15 अक्टूबर 2016, भारतीय प्रशासनिक सेवा और राज्य प्रशासनिक सेवा में नवनियुक्त अधिकारियों को ट्रेनिंग पूर्ण करने के पश्चात प्रशासन अकादमी भोपाल द्वारा आयेजित परीक्षा उत्तीण करना अनिवार्य कर दिया गया है। नवागत आईएएस प्रदेश में सहायक कलेक्टर के पद पर और नवागत राप्रसे अधिकारी डिप्टी कलेक्टर के रुप में पदस्थ किये जाते हैं। इन दोनों श्रेणी के अधिकारियों को प्रशासन अकादमी परिचयात्मक यानी इंडक्शन ट्रेनिंग के तत्काल उपरान्त परीक्षायें आयोजित करेगा।



प्रशासन अकादमी द्वारा राजस्व प्रशासनिक विधि तथा प्रक्रिया, दाण्डिक विधि तथा प्रक्रिया, सिविल विधि तथा प्रक्रिया, लेखा व वित्त, मप्र स्थानीय शासन, केस स्टडीज एवं गैर हिन्दी भाषी प्रशिक्षु अधिकारी के लिये हिन्दी भाषा की परीक्षायें ली जायेंगी। जिन अधिकारियों के पास एलएलबी या बीएल की उपाधि होगी उन्हें दाण्डिक विधि तथा प्रक्रिया के प्रथम प्रश्न की परीक्षा उत्तीर्ण करने से छूट रहेगी।



परीक्षा उत्तीर्ण न करने पर मिलेगा यह दण्ड :

नवागत आईएएस एवं राप्रसे अफसरों को प्रशासन अकादमी की परीक्षायें उत्तीर्ण करने के लिये दो वर्ष का समय मिलेगा। यदि इस अवधि में वे परीक्षा उत्तीर्ण नहीं करते हैं। तो सहायक कलेक्टर को सेवा में स्थायीकरण नहीं किया जायेगा तथा द्वितीय वेतन वृध्दि रोक ली जायेगी जबकि सीधी भर्ती द्वारा डिप्टी कलेक्टर बने अधिकारियों का भी सेवा में स्थायीकरण नहीं किया जायेगा और वेतन वृध्दि रोक ली जायेगी। पदोन्नत डिप्टी कलेक्टरों को भी दो साल में ये परीक्षायें उत्तीर्ण न करने पर उन्हें सेवा में स्थायी न करने का दण्ड दिया जायेगा।

प्रशासन अकादमी हर छह माह में ये परीक्षायें आयोजित करेगा तथा दो साल में उक्त सभी वर्ग के अधिकारियों को ये परीक्षायें उत्तीर्ण करने हेतु चार बार अवसर मिलेंगे।





- डॉ नवीन जोशी
Tags :