🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

मप्र के 24 भाजपा उम्मीदवारों के नाम तय, शिवराज विदिशा से, सिंधिया गुना से लड़ेंगे

👤
prativad
👁 2548 व्यूज
📍 भोपाल
मप्र के 24 भाजपा उम्मीदवारों के नाम तय, शिवराज विदिशा से, सिंधिया गुना से लड़ेंगे
2 मार्च 2024। भाजपा ने लोकसभा चुनावों के लिए 195 उम्मीदवारों की पहली सूची शनिवार को जारी कर दी है। मध्य प्रदेश की 29 में से 24 सीटों के लिए नाम सामने आ गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को विदिशा और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को गुना से उम्मीदवार बनाया गया है। 13 सांसदों को रिपीट किया गया है। वहीं, 11 सीटों पर नए चेहरे उतारे गए हैं। जिन पांच सांसदों ने विधानसभा का चुनाव जीता था, उन सीटों पर नए चेहरे उतारे गए हैं। इसी तरह छह सांसदों के टिकट काटे गए हैं।

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 195 सीटों के नामों पर मुहर लगी है। भाजपा ने विधानसभा चुनाव हारे केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को मंडला और गणेश सिंह को सतना से फिर टिकट दिया है। इसी तरह 13 सांसदों का टिकट रिपीट किया है। खास बात यह है कि विधानसभा चुनाव हारे पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के भतीजे राहुल लोधी को दमोह से टिकट दिया गया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा इस बार भी खजुराहो से चुनाव लड़ेंगे।

2019 में सिंधिया को हराने वाले यादव का टिकट कटा
2019 के लोकसभा चुनावों में मध्य प्रदेश की 29 में से 28 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। सिर्फ छिंदवाड़ा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ ने कांग्रेस को जीत दिलाने में कामयाबी हासिल की थी। गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस के टिकट पर हारे थे। उन्हें हराने वाले केपी यादव का टिकट काटकर सिंधिया पर भरोसा जताया गया है। गुना संसदीय सीट सिंधिया परिवार की परंपरागत सीट रही है। ज्योतिरादित्य सिंधिया खुद भी इस सीट पर तीन बार सांसद रहे हैं।

पांच सीटों पर नाम होल्ड
मध्य प्रदेश में भाजपा ने इंदौर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, धार और उज्जैन सीटों पर उम्मीदवार फिलहाल तय नहीं हुए हैं। बताया जा रहा है कि इन सीटों पर मौजूदा सांसदों के टिकट काटे जा सकते हैं।
संसदीय सीट मौजूदा सांसद 2024 के भाजपा प्रत्याशी
मुरैना - शिवमंगल सिंह तोमर
भिंड (अजा) संध्या राय संध्या राय
ग्वालियर विवेक नारायण शेजवल्कर भारतसिंह कुशवाह
गुना कृष्णपाल सिंह यादव ज्योतिरादित्य सिंधिया
सागर राज बहादुर सिंह लता वानखेड़े
टीकमगढ़ (अजा) वीरेन्द्र कुमार खटीक वीरेंद्र कुमार खटीक
दमोह - राहुल लोधी
खजुराहो विष्णु दत्त शर्मा विष्णुदत्त शर्मा
सतना गणेश सिंह गणेश सिंह
रीवा जनार्दन मिश्रा जनार्दन मिश्रा
सीधी - डॉ. राजेश मिश्रा
शहडोल (अजजा) हिमाद्री सिंह हिमाद्री सिंह
जबलपुर - आशीष दुबे
मण्डला (अ.ज.जा.) फग्गन सिंह कुलस्ते फग्गन सिंह कुलस्ते
बालाघाट ढाल सिंह बिसेन
छिन्दवाड़ा नकुल नाथ (कांग्रेस)
होशंगाबाद - दर्शनसिंह चौधरी
विदिशा रमाकांत भार्गव शिवराज सिंह चौहान
भोपाल साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर आलोक शर्मा
राजगढ़ रोडमल नागर रोडमल नागर
देवास (अजा) महेन्द्र सिंह सोलंकी महेंद्र सिंह सोलंकी
उज्जैन (अजा) अनिल फिरोजिया
मंदसौर सुधीर गुप्ता सुधीर गुप्ता
रतलाम (अजजा) गुमान सिंह डामोर अनिता नागर सिंह चौहान
धार (अजजा) छतरसिंह दरबार
इन्दौर शंकर लालवानी
खरगौन (अजजा) गजेन्द्र उमराव सिंह पटेल गजेंद्र उमराव सिंह पटेल
खण्डवा ज्ञानेश्वर पाटिल ज्ञानेश्वर पाटिल
बैतूल (अजजा) दुर्गा दास उइके दुर्गादास उइके



Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :