🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र के लिए प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी

👤
prativad
👁 2623 व्यूज
📍 भोपाल
मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र के लिए प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी
6 मार्च 2024। भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जोर-शोर से जुटी है। इसी सिलसिले में प्रदेशभर में चुनाव प्रचार के लिए बुधवार को पार्टी एलईडी प्रचार रथ प्रदेश के सभी 29 लोकसभा क्षेत्रों में भेजे जा रहे हैं ।

मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद आदि ने प्रदेश कार्यालय से आज सुबह प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र के लिए एलईडी प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।



एलईडी रथ को हरी झंडी दिखाने के बाद सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि हमारे प्रतिपक्ष के लोग भी अब कहने लगे हैं अबकी बार 400 पार। उन्‍होंने कहा कि हर क्षेत्र में ये सुझाव वैन जायेगी और जनता के सुझाव लाएगी।
सीएम ने कहा कि तमाम हथकंडों और षड्यंंत्रों के बाद भी मोदीजी ने अपना नेतृत्व पिछले 10 साल में साबित किया है।

करेंगे नुक्कड़ सभाएं
प्रदेश के सभी 29 लोकसभा क्षेत्रों में रवाना होने वाले भाजपा के इन एलईडी प्रचार रथों से छोटी-छोटी नुक्कड़ सभाओं का आयोजन कर लोगों से उनके सुझाव लिए जाएंगे।



इन सुझावों को संकल्प पत्र में भी शामिल किया जाएगा। वहीं बूथ स्तर पर भाजपा की डबल इंजन की सरकार की योजनाओं का प्रचार -प्रसार भी किया जाएगा।


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :