🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

सनी लियोन स्वास्थ्य के लिए अपनाएंगी शुद्ध शाकाहार

👤
वेब डेस्क
👁 24788 व्यूज
📍 मुंबई
सनी लियोन स्वास्थ्य के लिए अपनाएंगी शुद्ध शाकाहार
17 अक्टूबर 2016, अभिनेत्री सनी लियोन का कहना है कि उनके डॉक्टर ने उन्हें शुद्ध शाकाहारी यानी वेगान आहार लेने की सलाह दी है। उन्हें शराब, दुग्ध पदार्थो और मसालेदार भोजन से दूर रहने को कहा गया है। सनी ने ट्विटर पर लिखा, "मैं अस्वस्थ हूं और मेरे रक्त को शुद्ध करने की जरूरत है। मेरे शरीर में बहुत ज्यादा गर्मी है। इसलिए मैं खास चाय पी रही हूं, जो बेहद बेस्वाद है।"



उन्होंने लिखा, "दुखद सुबह! मेरे पारंपरिक चीनी डॉक्टर ने मुझे कैफीन, शराब, दुग्ध पदार्थ, मांसाहार (मैं शाकाहारी हूं, इसलिए इसमें कोई परेशानी नहीं है) और कोई भी मसालेदार भोजन लेने से मना किया है।"



उन्होंने कहा, "मैं पारंपरिक चीनी चिकित्सा पद्धति को सही मानती हूं और मुझे लगता है कि यह ईश्वर का मुझे यह कहने का तरीका है कि मैं शराब, कैफीन जैसी हानिकारक चीजों से दूर रहूं।"



- आईएएनएस
Tags :