🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

कोरिया : जिले की लखपति दीदियों को मिला सम्मान : प्रधानमंत्री मोदी के संवाद कार्यक्रम से जुड़ी जिले की महिलाएं

👤
prativad
👁 4802 व्यूज
📍 रायपुर
कोरिया : जिले की लखपति दीदियों को मिला सम्मान : प्रधानमंत्री मोदी के संवाद कार्यक्रम से जुड़ी जिले की महिलाएं
कोरिया 11 मार्च 2024। सशक्त नारी विकसित भारत कार्यक्रम अंतर्गत जिले के विकासखंड बैकुंठपुर के ग्राम बड़गांव में लखपति दीदी योजना के तहत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में उत्कृष्ट कार्य करने और विभन्न व्यवसायों के माध्यम से अपनी आजीविका को सुदृढ़ करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से देश भर से जुड़ी लखपति दीदियों को संबोधित कर उनसे संवाद भी किया। बिहान से जुड़ी जिले की 10 महिलाओं को लखपति दीदी का सम्मान मिला जिसमे किरण, हिरमानिया, कलेनिया, पूनम, मनीबाई, संगीता, उवंती, अंजू, सुंदरी और सरोज को सम्मानित किया गया। इस दौरान जिलास्तरीय कार्यक्रम में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ.आशुतोष चतुर्वेदी शामिल हुए।

इसी कड़ी कलेक्टर लंगेह ने उपस्थित महिलाओं से कहा कि भारत सरकार लगातार महिलाओं को सशक्त बनाने में प्रयासरत है चाहे फिर वो महतारी वंदन योजना हो, ड्रोन दीदी या राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन। उन्होंने कहा कि स्व-सहायता समूह से जुड़ी? महिलाएं निरंतर प्रयास और मेहनत जारी रखें और एकदीन लखपति दीदी क्या हमारे जिले से करोड़पति दीदियां भी बनेंगी। डॉ. चतुर्वेदी ने भी महिलाओं को बताया की सरकार महिलाओं, किसानों और गरीब के उत्थान में विभिन्न योजना चला रही है।

कार्यक्रम में सम्मानित महिलाओं ने आजीविका मिशन से जुड़ा अपना अनुभव साझा किया। कार्यक्रम में पहुंची संगीता राजवाड़े ने बताया की उन्होंने पहले सिलाई मशीन खरीद कर काम शुरू किया जिससे उन्हें काफी कमाई हुई और अभी वे मछली पालन और सब्जी, फलों की खेती भी करती हैं। उन्होंने सभी महिलाओं से आवाह्न किया की सरकार की तरफ से हमे जो भी सहायता मिलती है उसका भरपूर फायदा उठाना चाहिए।



Chhattisgarh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, Chhattisgarh News, Hindi Samachar, prativad.com


Tags :