🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

मामी फिल्मोत्सव से हटाई गई पाकिस्तान की फिल्म 'जागो हुआ सवेरा'

👤
Digital Desk
👁 18398 व्यूज
📍 मुंबई
मामी फिल्मोत्सव से हटाई गई पाकिस्तान की फिल्म 'जागो हुआ सवेरा'
17 अक्टूबर 2016, भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव से जियो मामी 18वां मुंबई फिल्मोत्सव भी नहीं बच सका है। फिल्मोत्सव के आयोजकों ने स्टार नेटवर्क के साथ मिलकर पाकिस्तान की क्लासिक फिल्म 'जागो हुआ सवेरा' को स्क्रीनिंग से हटाने का फैसला किया है। इस फिल्म को समारोह के 'रिस्टोर्ड क्लासिक सेक्शन' में दिखाया जाना था। आयोजकों के बयान के अनुसार दोनों देशों के बीच की वर्तमान स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।



बयान में कहा गया, "वर्तमान स्थिति को देखते हुए जियो मामी 18वें मुंबई फिल्मोत्सव ने स्टार के साथ 'जागो हुआ सवेरा' को नहीं दिखाने का फैसला लिया है।"



मुंबई के गैर सरकारी संगठन संघर्ष फाउंडेशन के अध्यक्ष पृथ्वी मास्के ने 1959 की ए.जे.कारदार निर्देशित फिल्म 'जागो हुआ सवेरा' को दिखाने के लिए जियो मामी फिल्मोत्सव के खिलाफ अम्बोली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद आयोजकों ने यह फैसला लिया।



इस फिल्मोत्सव में 54 देशों की करीब 180 फिल्मों को दिखाया जाएगा, जिनमें वृत्तचित्र, लघु फिल्में भी शामिल हैं।



पिछले माह जम्मू एवं कश्मीर के उड़ी जिले में सैन्य शिविर पर हुए आतंकवादी हमलों के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव जारी है।



मामी फिल्मोत्सव की शुरुआत 20 अक्टूबर से होगी।



- आईएएनएस
Tags :