🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

मतपत्र से चुनाव कराने के लिए 400 प्रत्याशियों को उतारने की तैयारी में दिग्विजय सिंह

👤
prativad
👁 2048 व्यूज
📍 भोपाल
मतपत्र से चुनाव कराने के लिए 400 प्रत्याशियों को उतारने की तैयारी में दिग्विजय सिंह
31 मार्च 2024। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से चुनाव कराने के लिए रविवार को कहा कि वे राजगढ़ से 400 उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश की राजगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने रविवार को कहा कि वह 400 लोगों से नामांकन दाखिल कराने का प्रयास कर रहे हैं ताकि चुनाव मतपत्र से हो। सिंह ने यह बात सुसनेर के कचनारिया गांव में एक नुक्कड़ सभा के दौरान लोगों से यह पूछने के बाद कही कि वे क्या चाहते हैं, चुनाव ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) से या मतपत्र से हो। मतपत्र से चुनाव के नारे लगा रही भीड़ से सिंह ने कहा, 'इसके (मतपत्र से चुनाव) लिए एक ही रास्ता है। अगर 400 उम्मीदवार नामांकन पत्र भरें। मैं इसके लिए तैयारी कर रहा हूं। सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 25,000 रुपये की जमानत राशि जमा करनी होगी, जबकि आरक्षित श्रेणियों के लोगों को 12,500 रुपये जमा करने होंगे।' सिंह ने कहा कि इस तरह, राजगढ़ में मतपत्र के माध्यम से चुनाव होंगे, देखते हैं क्या होता है।

वायदा निभाओ यात्रा की हुई शुरुआत
आपको बता दें कि प्रत्येक ईवीएम में प्रति निर्वाचन क्षेत्र नोटा सहित अधिकतम 384 उम्मीदवार हो सकते हैं। एक बैलेट यूनिट में नोटा सहित कुल 16 उम्मीदवार आ सकते हैं और 24 ऐसी इकाइयों को एक साथ नियंत्रण इकाई से जोड़ा जा सकता है। दिग्विजय सिंह अपनी आठ दिवसीय 'वायदा निभाओ यात्रा' पदयात्रा के पहले दिन बोल रहे थे। सिंह ने चुनावों के लिए ईवीएम के इस्तेमाल का विरोध किया है और भारतीय जनता पार्टी की जीत के लिए इसकी उपस्थिति को जिम्मेदार ठहराया है।


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :