🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

बेडरूम शॉट देते वक़्त शर्मा गए अभिनेता अक्षय रंगशाही

👤
Digital Desk
👁 19335 व्यूज
📍 Bhopal
बेडरूम शॉट देते वक़्त शर्मा गए अभिनेता अक्षय रंगशाही
मशहूर निर्देशक अनिल शर्मा के भाई अनुज शर्मा द्वारा निर्मित और उनके भाई संजय शर्मा द्वारा निर्देशित बोल्ड रोमांटिक, संगीतमय और सैक्सी फिल्म, 'इश्क़ जुनून- दी हीट इस ऑन' ११ नवम्बर २०१६ को प्रदर्शित हो रही है। इसमें इंदौर (मध्यप्रदेश) के पुलिस डीएसपी अशोक रंगशाही के बेटे अक्षय रंगशाही बतौर हीरो आ रहे है।



अक्षय रंगशाही इसमें वीर नामक लड़के की भूमिका निभा रहे है। यह अक्षय रंगशाही की पहली फिल्म है। शूटिंग के दौरान उनको फिल्म की हीरोइन दिव्या सिंह के साथ एक बेडरूम शॉट देना था और यह सीन सभी यूनिट के लोगों के सामने शूट होना था। सीन के पहले अक्षय रंगशाही पानी पानी हो गए, वे लगभग कांपने लगे और डर गए। शर्म के मारे बुरा हाल होंगया। तक किसी तरह फिल्म के निर्देशक संजय शर्मा से अपनी बात को बताया और उनके काफी समझाने के बाद शॉट दिया और किसी तरह शूट हुआ और अक्षय को जान में जान आयी और उसके बाद उन्होंने पूरी फिल्म में बगैर शर्म के और झिझक के फिल्म में अभिनय किया।



इसके बारे में अभिनेता अक्षय रंगशाही कहते है, "यह बहुत ही यादगार अनुभव फिल्म के शूटिंग के दौरान हुआ था, जोकि हमेशा याद रहेगा। संजयजी ने मुझे काफी सपोर्ट किया, जिसकी वजह से मैं यह कर पाया। बेडरूम के बारे में बात करना लोगों को बड़ा अच्छा लगता है, लेकिन सभी के सामने इस तरह की भूमिका निभाना और एक्टिंग करना बहुत ही मुश्किल होता है और खासकरके आप पहली बार इस तरह का रोल कर रहे हो। वैसे फिल्म बहुत अच्छी बनी है और आज के युवा वर्ग को काफी पसंद आएगी।"
Tags :