🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी
🗺️ मौसम ● BREAKING

मध्य प्रदेश में ठंड ने दी दस्तक

👤
Digital Desk
👁 22958 व्यूज
📍 भोपाल
मध्य प्रदेश में ठंड ने दी दस्तक
18 अक्टूबर 2016, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित अन्य हिस्सों में ठंड ने दस्तक दे दी है, जिससे मंगलवार को आसमान साफ होने के बाद भी खिली धूप की चुभन कम महसूस हुई। वहीं मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों तक मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई है।



राज्य में मंगलवार की सुबह ठंड का अहसास हुआ और आसमान साफ होने से खिली धूप सुहावनी लगी। गर्मी और उमस का असर कम है। मौसम विभाग के मुताबिक, हवाओं का रुख उत्तर की तरफ होने की वजह से तापमान में गिरावट आ रही है तो वहीं ठंड का असर भी बढ़ने लगा है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य का मौसम शुष्क रहा और आगामी 24 घंटों में मौसम के शुष्क रहने के आसार हैं।



राज्य में तापमान के साथ मौसम में भी बदलाव का दौर जारी है। मंगलवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 18 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 17 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



वहीं, सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 31़.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 32.2 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 35.4 और जबलपुर का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रहा।



-आईएएनएस
Tags :