🔴 TRENDING NOW!
एसबीआई कार्ड ने एसबीआई योनो के ज़रिए फिक्स्ड डिपॉज़िट पर आधारित सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड लॉन्च किया समीरा रेड्डी के साथ हॉर्लिक्स ने रोजमर्रा के पोषण में प्रोटीन की जरूरत पर डाला जोर, लॉन्च किया हॉर्लिक्स प्रोटीन पाउडर ब्लैक होल के शक्तिशाली जेट से बदल सकता है आकाशगंगाओं का भविष्य, भारतीय वैज्ञानिकों ने खोजा अहम संकेत ‘आपके मज़ेदार ट्रॉल्स का भी मज़ा लिया’: ‘द पैराडाइज़’ की मिली-जुली प्रतिक्रिया पर नानी ने कही ये बात केंद्रीय मंत्री गडकरी-सीएम डॉ. यादव ने जनता को दी बड़ी सौगात, अब आप कर सकेंगे सरकार की बसों में 'लग्जरी' सफर सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक

एयरटेल ने मध्य प्रदेश में 29 लाख 5जी ग्राहकों की उपलब्धि हासिल की

👤
prativad
👁 2710 व्यूज
📍 भोपाल
एयरटेल ने मध्य प्रदेश में 29 लाख 5जी ग्राहकों की उपलब्धि हासिल की
- राज्य के सभी ज़िलों और गाँवों में अब एयरटेल का 5जी नेटवर्क उपलब्ध
16 अप्रैल 2024। भारत के अग्रणी टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स में से एक, भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज घोषणा की है कि मध्य प्रदेश में अब 29 लाख ग्राहक उनकी 5जी सेवा का आनंद उठा रहे हैं। कंपनी ने मध्य प्रदेश के सभी शहरों और जिलों में सफलतापूर्वक अपनी 5जी सेवा की शुरुआत कर दी है, जो नेक्स्ट जेनरेशन की मोबाइल सुविधाएं देने की दिशा में एक उत्साहजनक कदम है।

पिछले 6 महीनों में मध्य प्रदेश में एयरटेल के 5जी सुविधा का उपयोग करने वाले ग्राहकों की संख्या में वृद्धि हुई है। कंपनी ने अपने नेटवर्क का पूरे राज्य में विस्तार कर दिया है, जिससे ग्राहकों को 5जी सेवा से जुड़ना आसान हो गया। सांची स्तूप जैसे ऐतिहासिक स्थलों से ले कर प्रसिद्ध तीर्थ स्थल उज्जैन और अपनी मूर्तिकला के लिए प्रसिद्ध खजुराहो तक, एयरटेल संपूर्ण मध्य प्रदेश में अपनी सेवाएं लगातार मुहैया करा रही है।

कंपनी की इस उपलब्धि पर टिप्पणी करते हुए, रितेश अग्रवाल, सीईओ - मध्य प्रदेश, भारती एयरटेल ने कहा, "मध्य प्रदेश में 5जी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए हम जरूरी इन्फ्रास्ट्रक्चर को तेज़ी से स्थापित करने के लिए हम महत्वपूर्ण कदम उठा रहे हैं। हम अपने उन सभी ग्राहकों का शुक्रिया अदा करते हैं जिन्होंने 5जी का अनुभव लेने के लिए अपग्रेड किया है, वे बिना किसी अतिरिक्त लागत के असीमित 5G सेवा का आनंद ले सकते हैं। हमारा अथक प्रयास हमारे ग्राहकों को राज्य के सबसे तेज, सबसे विश्वसनीय और अत्याधुनिक नेटवर्क से लगातार जोड़े रखना है।"

देश में 5जी सेवा का तेज़ी से विस्तार होना कई कारणों पर निर्भर है, जिनमें शामिल हैं नेटवर्क का तेज़ी से विस्तार, 5जी सुविधाओं की जल्द शुरुआत और 5जी उपकरणों की बढ़ती उपलब्धता। किफायती 5G उपकरणों को उपयोगकर्ताओं के लिए सुलभ बनाने के लिए, एयरटेल ने पोको के साथ भी सहयोग किया है ताकि 10 हज़ार रुपये से कम कीमत वाले 5जी स्मार्टफोन पेश किए जा सकें। इस कदम ने देश में एयरटेल के कुल 5जी ग्राहकों की संख्या को बढ़ाने में काफी मदद की है। साथ ही, इस इलाके में रिटेल दुकानों की संख्या बढ़ने से भी ग्राहकों को सुविधाजनक ढंग से 5जी सेवा से जुड़ने में मदद मिली है।
Tags :