🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

भारतीय सेना का साहसिक कार्य इजरायल से कम नहीं : मोदी

👤
वेब डेस्क
👁 18306 व्यूज
📍 मंडी
भारतीय सेना का साहसिक कार्य इजरायल से कम नहीं : मोदी
(हिमाचल प्रदेश), 18 अक्टूबर 2016, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पिछले महीने भारतीय सेना द्वारा नियंत्रण रेखा पार कर सर्जिकल स्ट्राइक किए जाने की तुलना इजरायल सेना के आतंकी ठिकानों पर की गई कार्रवाई से की। मोदी ने कहा कि दुनिया भारतीय सशस्त्र बलों की बहादुरी की चर्चा कर रही है। यहां एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने सेवारत और सेवानिवृत्त दोनों सैनिकों के प्रति सम्मान प्रकट किया।



हिमाचल प्रदेश को वीर भूमि बताते हुए मोदी ने कहा कि करीब राज्य के हर परिवार से सशस्त्र बलों में सदस्य हैं।



मोदी ने भारतीय सेना के 29 सितंबर को नियंत्रण रेखा पार कर आतंकी लांच पैड पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक का संदर्भ देते हुए कहा कि पूरा देश इसकी चर्चा कर रहा है।



मोदी ने कहा, "इन दिनों पूरे देश में भारतीय सेना की वीरता की चर्चा हो रही है। यह भी कहा जा रहा है कि इस तरह का कार्य इजरायल ने किया था (त्वरित सैन्य प्रतिशोध)। देश ने देखा कि भारतीय सेना किसी से कम नहीं है।"



भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक उड़ी में सेना के शिविर पर हुए आतंकी हमले के बाद की गई थी। हमले में भारत के 19 जवान शहीद हो गए थे।



मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने लंबे समय से की जा रही मांग पर सशस्त्र बलों के लिए एक रैंक एक पेंशन नीति लागू की है।



- आईएएनएस
Tags :