🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

मध्यप्रदेश में डेम के लिये हटेगी रेल्वे लाईन

👤
वेब डेस्क
👁 19697 व्यूज
📍 भोपाल
मध्यप्रदेश में डेम के लिये हटेगी रेल्वे लाईन
18 अक्टूबर, 2016, विश्व बैक की मदद से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में निर्मित हो रही प्रदेश की महत्वाकांक्षी मोहनपुरा-कुण्डलिया बांध परियोजना के लिये गुना मक्सी के बीच करीब तीन किलोमीटर रेल्वे लाईन हटाकर अन्यत्र शिफ्ट की जायेगी। इसके लिये राज्य सरकार ने रेल्वे को भुगतान करने हेतु दो करोड़ रुपयों की राशि स्वीकृत कर दी है। ज्ञातव्य है कि इंदिरा सागर बांध परियोजना हेतु भी डूब में आये हरसूद की रेल्वे लाईन हटाई गई थी तथा छनेरा रेल्वे स्टेशन बनाकर रेल्वे लाईन शिफ्ट की गई थी।



इस संबंध में शासन स्तर पर हुई उच्च स्तरीय बैठक में लिये गये निर्णय के अनुसार, मोहनपुरा बांध परियोजना के निर्माण के कारण प्रभावित गुना-मक्सी के बीच किलोमीटर 1202/8 से लेकर किलोमीटर 1205/5 के बीच की रेल्वे लाईन के डायवर्सन के लिये एलाईन्मेंट पर हुई सहमति अनुसार रेल्वे को संभावित दो प्रतिशत कोडल चार्जेस यानी रेल्वे लाईन निष्क्रिय करने के प्रभार की राशि 2 करोड़ रुपये भुगतान करने की अनुमति राज्य शासन ने प्रदान की है।



राज्य के जल संसाधन विभाग ने रेल्वे लाईन के डायवर्सन की राशि स्वीकृत होने की सूचना वेस्ट सेंन्ट्रल रेल्वे जबलपुर के जनरल मैनेजर आरएन सुनकर को भेज दी है।



विभाग के अफसरोंके मुताबिक कोडल चार्जेस दो सौ करोड़ रुपये पर 2 प्रतिशत के हिसाब से निकाले गये हैं। इससे गुना-मक्सी के बीच करीब तीन किलोमीटर रेल्वे लाईन को हटाकर अन्यत्र शिफ्ट किया जायेगा जैसे इंदिरा सागर परियोजना में डूब में आये हरसूद के मामले में किया गया था।





- डॉ नवीन जोशी
Tags :