🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले पद्मश्री कलाकार रामसहाय पाण्डे के इलाज का खर्च उठाएगी डॉ.मोहन यादव सरकार

👤
prativad
👁 1609 व्यूज
📍 भोपाल
मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले पद्मश्री कलाकार रामसहाय पाण्डे के इलाज का खर्च उठाएगी डॉ.मोहन यादव सरकार
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद भोपाल में शुरू हुआ उपचार

22 मई 2024। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुंदेली नृत्य विधा के संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पद्मश्री से विभूषित कलाकार श्री रामसहाय पाण्डे के समुचित उपचार के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय से निरंतर श्री पाण्डे के स्वास्थ्य की जानकारी ली जाती रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देशानुसार श्री पाण्डे का उपचार अब भोपाल में होगा।



मुख्यमंत्री के निर्देश पर बुधवार को श्री पाण्डे को सागर से निजी चिकित्सालय की विशेष एम्बुलेंस से भोपाल रवाना किया गया है। उल्लेखनीय है कि पद्मश्री से अलंकृत श्री पाण्डे प्रोस्टेड कैंसर से पीड़ित हैं। उनके उपचार के लिये रेडक्रॉस से एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की गयी है। अब उनका समुचित उपचार मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार भोपाल में होगा।
Tags :