🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

अंतरिक्ष के क्षेत्र में चीन का बढ़ा कदम, अंतरिक्ष में प्रयोगशाला से जुड़ा मानवयुक्त यान

👤
वेब डेस्क
👁 18242 व्यूज
📍 नई दिल्ली
अंतरिक्ष के क्षेत्र में चीन का बढ़ा कदम, अंतरिक्ष में प्रयोगशाला से जुड़ा मानवयुक्त यान
19 अक्टूबर 2016, चीन के दो अंतरिक्ष यात्री चीन की अंतरिक्ष प्रयोगशाला तियानगॉन्ग-2 पंहुच गए हैं.

चीन ने 17 अक्तूबर को जिउचुआन सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से शेनज़ू-11 अंतरिक्ष यान छोड़ा था, जिसमें ये दोनों अंतरिक्ष यात्री सवार थे.

शेनज़ू-11 यान सोमवार को ग्रीनिच मीन टाइम 19 बज कर 24 मिनट पर तियानगॉन्ग से जुड़ गया.

चीनी अंतरिक्ष यात्री जिंग हाइपेंग और चेन डॉन्ग एक महीने तक वहां रहेंगे और कई तरह के प्रयोग करेंगे.

पृथ्वी से 393 किलोमीटर ऊपर चीनी अंतरिक्ष यान प्रयोगशाला से जुड़ा है.



सरकारी टेलीविज़न ने अंतरिक्ष यान के प्रयोगशाला से मिलने की प्रक्रिया का सीधा प्रसारण किया. इसमें दिखाया गया कि दोनों अंतरिक्ष यात्री एक मीटर लंबे और 80 सेंटीमीटर चौड़े रास्ते से गुजरते हुए प्रयोगशाला में दाख़िल हो गए.



चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक़, दोनों अंतरिक्ष यात्रियों ने प्रयोगशाला से ही देश के सभी लोगों का अभिवादन किया.

चीन अंतरिक्ष शोध को लेकर काफ़ी महात्वाकांक्षी है. इसकी योजना अंतरिक्ष में और लंबे समय तक अपना मिशन चालू रखने और मंगल ग्रह और चांद पर अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने की है.



इसके पास दुनिया का सबसे बड़ा रेडियो टेलीस्कोप भी है.
Tags :