🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

बिहार विधान सभा की सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति ने किया मध्‍यप्रदेश का अध्‍ययन दौरा

👤
Digital Desk
👁 18489 व्यूज
📍 Bhopal
बिहार विधान सभा की सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति ने किया मध्‍यप्रदेश का अध्‍ययन दौरा
19 अक्‍टूबर, 2016, बिहार विधान सभा की सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति के सदस्‍यों ने आज भोपाल प्रवास के दौरान विधान सभा भवन का अवलोकन किया तथा बैठक की। बिहार विधान सभा की सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति इन दिनों मध्‍यप्रदेश के प्रवास पर है। समिति के सभापति हरिनारायण सिंह एवं समिति के सदस्‍यगण सर्वश्री रामनारायण मंडल, रामदेव राय, ललन पासवान, ए.आई.शाहीन, जितेन्‍द्र कमार राय तथा नीरज कुमार ने विधान सभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह से मुलाकात कर विधान सभा की प्रक्रिया तथा कार्य प्रणाली की जानकारी ली।



समिति ने मध्‍यप्रदेश के लघु उद्योग निगम एवं कृषि उद्योग विकास निगम के अधिकारियों के साथ भी बैठक कर निगम की कार्य-पद्धति को समझा तथा जानकारियों पर विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर लघु उद्योग निगम के अध्‍यक्ष बाबू सिंह रघुवंशी तथा निगम के अधिकारी उपस्थित थे।
Tags :