🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

प्रदेश में ई-विधान कार्यान्वयन हेतु मार्ग प्रशस्त: प्रमुख सचिव विधान सभा

👤
prativad
👁 1529 व्यूज
📍 भोपाल
प्रदेश में ई-विधान कार्यान्वयन हेतु मार्ग प्रशस्त: प्रमुख सचिव विधान सभा
3 जून 2024। आज नई दिल्ली नवीन संसद भवन में संसदीय मंत्रालय भारत सरकार के सचिव उमंग निरुला व अन्य अधिकारियो की उपस्थिति में म.प्र.विधान सभा प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह,संसदीय कार्य मंत्रालय अपर सचिव डॉ.सत्य प्रकाश एवं मध्य प्रदेश शासन की ओर से अधिकृत अपर सचिव संसदीय कार्य विभाग राजेश गुप्ता के मध्य बहु प्रतीक्षित त्रिपक्षीय सहमति अनुबंध(MOU) मध्य प्रदेश विधान सभा में नेशनल ई विधान परियोजना लागू करने हेतु हस्ताक्षरित किया गया।

इस अवसर पर श्री सिंह प्रमुख सचिव, मध्य प्रदेश विधान सभा ने उल्लेख किया कि विधान सभा के माननीय अध्यक्ष के कुशल मार्गदर्शन में पेपरलेस विधान सभा की यह परियोजना तत्परता से कार्यान्वित की जायेगी।वैसे मध्य प्रदेश विधान सभा कार्यवाही के कम्प्यूटीकरण,प्रश्नों व अन्य सूचनाओं को सदस्यों से लेकर विभागों से ऑन लाइन जवाब प्राप्त करने आदि में अग्रणीय रही है परंतु कोरोना व कतिपय कारण से ई विधान परियोजना प्रक्रियाधीन रही जिसका अब इस अनुबंध के साथ शीघ्रता से कार्यान्वयन हो सकेगा।

संसदीय मंत्रालय के सचिव नरूला ने मध्य प्रदेश विधान सभा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि नये संसद भवन के समन्वय कक्ष में यह पहला एम ओ यू मध्य प्रदेश विधान सभा से हुआ है।अन्य राज्यों ने मध्य प्रदेश से सीखा है,हमारे मंत्रालय एवं एन आई सी द्वारा इस मिशन मॉड प्रोजेक्ट हेतु पूरा सहयोग प्रदान किया जायेगा। कार्यक्रम का संचालन अपर सचिव डॉ सत्य प्रकाश ने करते हुआ कहा कि नये भवन में यह यादगार अनुबंध है हमारी टीम शीघ्र कार्यवाही आगे बढ़ायेगी । हस्ताक्षर उपरांत MOU का परस्पर आदान प्रदान कर कार्यक्रम संपन्न हुआ।इस अवसर पर एन आई सी के मुख्य तकनीकी संचालक संजीव कुमार,संसदीय कार्य मंत्रालय के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
Tags :